घर में नहीं था कोई, छत तोड़कर घुसे चोर; नकदी-जेवर समेत 3 लाख का माल साफ
रांची के मांडर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया. चोरों ने नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस जांच में जुटी है..
मांडर. थाना क्षेत्र के नगड़ा गांव में चोरों ने रोजगार सेवक सकलु उरांव के बंद घर को निशाना बनाकर 30 हजार रुपये नकद समेत करीब तीन लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया.
चोर छत पर बने सीढ़ी रूम का एस्बेस्टस तोड़कर घर में दाखिल हुए. सकलु उरांव ने बताया कि छह अगस्त को घर में ताला लगाकर परिवार के साथ रांची गए थे.15 अगस्त को लौटने पर छत का एस्बेस्टस टूटा मिला और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था.
जांच में 30 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी की चेन व अन्य जेवरात तथा कांसा-पीतल के बर्तन गायब मिले. उन्होंने मांडर पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









