रांची के अपराधियों का दुस्साहस! रक्षा राज्य मंत्री को भेजा मैसेज- 3 दिन में 50 लाख रुपए नहीं दिए तो...

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ.
Threat To Sanjay Seth: रांची के सांसद और देश के रक्षा राज्यमंत्री को धमकी दी गई है. उनसे 50 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई है. रांची से मैसेज भेजकर धमकी दी गई है.
Threat To Sanjay Seth: रांची के अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब वे देश के रक्षा मंत्री को भी धमकी देने लगे हैं. रंगदारी मांगने लगे हैं. अपराधियों ने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का दुस्साहस किया है. कहा है कि 3 दिन के अंदर पैसे दे दो. ऐसा नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है. संसद का शीतलाकीन सत्र चल रहा है और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ अभी दिल्ली में हैं. धमकी उनके मोबाइल पर मैसेज भेजकर दी गयी है.
दिल्ली पुलिस को संजय सेठ ने दी धमकी की जानकारी
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रंगदारी मांगे जाने की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया. दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और अन्य आला अधिकारी मंत्री के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. सूचना के अनुसार, दिल्ली पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी कि रक्षा राज्यमंत्री को यह धमकी झारखंड की राजधानी रांची के होसिर से दी गयी है.
- रांची के होसिर से दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के मोबाइल फोन पर मैसेज भेज कर दी गयी धमकी
- रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से रंगदारी मांगे जाने से मचा हड़कंप
- रंगदारी मांगने वाले ने तीन दिन के अंदर पैसा नहीं देने पर दी परिणाम भुगतने की धमकी
डीजीपी ने मामले की जांच शुरू की
दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को भी दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने तत्काल इस मामले की जांच शुरू करा दी. सभवतः यह पहला मौका है, जब किसी केंद्रीय मंत्री को रांची से फोन पर मैसेज भेज कर रंगदारी मांगी गयी है और धमकी दी गयी है.
Also Read
Ranchi news : संजय सेठ व सीपी सिंह सहित भाजपा के 50 नेताओं पर केस
रांची से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, संजय सेठ ने दिखायी हरी झंडी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




