बीजुपाड़ा चौक के मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बीजुपाड़ा चौक स्थित मां इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान में 14 मई की रात को सेंधमारी कर हुई चोरी की मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है.
विज्ञापन
चान्हो.
बीजुपाड़ा चौक स्थित मां इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान में 14 मई की रात को सेंधमारी कर हुई चोरी की मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. चोरी की घटना को कांके के महुआटोली निवासी गोलू बाड़ा उर्फ एलेक्स ने अपने एक अन्य साथी के साथ अंजाम दिया था. पुलिस ने गोलू बाड़ा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दुकान से चोरी के तीन मोबाइल व प्रयुक्त साबल को बरामद कर लिया है. उक्त जानकारी शनिवार को मांडर के पुलिस निरीक्षक जेपी राणा ने दी. उन्होंने बताया कि मोबाइल दुकान में हुई चोरी को लेकर संचालक रितेश कुमार ने प्राथमिकी करायी थी. जिसके बाद मामले के उदभेदन के लिए खलारी डीएसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की गयी. टीम ने छानबीन के क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर गोलू बाड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रेकी करने के बाद सेंधमारी कर चोरी की बात स्वीकार कर ली. बाद में उसकी निशानदेही पर बीजुपाड़ा स्थित उसके ससुराल से तीन मोबाइल व साबल को बरामद किया गया. टीम में खलारी डीएसपी आरएन चौधरी, पुलिस निरीक्षक जेपी राणा, चान्हो थाना प्रभारी टिंकू रजक, मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली व संजय कुल्लु व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.चान्हो 1, चोरी की घटना की जानकारी देते पुलिस निरीक्षक व अन्य.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










