बाजारटांड़ जानेवाली सड़क गड्ढ़ों में तब्दील

Updated at : 06 Jun 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
बाजारटांड़ जानेवाली सड़क गड्ढ़ों में तब्दील

खलारी के शहीद चौक से सीमेंट फैक्ट्री होते हुए बाजारटांड़ तक सड़क गड्ढ़ों में तब्दील हो गयी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

खलारी के शहीद चौक से सीमेंट फैक्ट्री होते हुए बाजारटांड़ तक सड़क गड्ढ़ों में तब्दील हो गयी है. स्थिति ऐसी है कि हल्की बारिश होने पर भी सड़क में जलजमाव हो जाता है. सड़क जब सीमेंट फैक्ट्री एसीसी के अधीन थी, उस समय एसीसी कॉलोनी की सड़कों की खूबसूरती का उदाहरण दिया जाता था. लेकिन, आज 50 वर्ष बाद इन सड़कों की दुर्दशा हो गयी है. इस मार्ग की पूरी सड़क ही उखड़ चुकी है और अनेकों गड्ढे हो गये हैं. काफी संख्या में लोग इस सड़क से आवाजाही करते हैं. इस कारण सड़क से पैदल या वाहन से गुजरने वाले लोग प्रतिदिन गिरकर घायल हो रहे हैं. इन दिनों हो रही बारिश से सड़क तालाबनुमा बन जाती है. वर्षों से इस सड़क निर्माण नहीं होने बावजूद जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध लोग अपनी चुप्पी साध बैठे हैं. हालांकि कई लोग पत्राचार कर सड़क निर्माण की मांग जरूर किये हैं, परंतु अबतक कोई पहल नहीं की गयी है. बाजारटांड़ जाने का यही एकमात्र मार्ग है. केडी बाजार के लगभग व्यवसाय बाजारटांड़ के हैं. स्कूली बच्चे की भी काफी तादाद है. इस कारण काफी परेशानी से लोगों को गुजरना पड़ रहा है.

06 खलारी 02 : खलारी बाजारटांड़ से केडी मार्ग जानेवाली जर्जर सड़क.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola