Ranchi News : नन्हें फरिश्ते की टीम ने चार नाबालिगों का रेस्क्यू किया

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : नन्हें फरिश्ते की टीम ने चार नाबालिगों का रेस्क्यू किया

कर्नाटक जा रहे थे मजदूरी करने

विज्ञापन

रांची. आरपीएफ नन्हे फरिश्ते की टीम और आरपीएफ पोस्ट रांची द्वारा रांची रेलवे स्टेशन से चार लड़कों का रेस्क्यू किया गया. इनकी उम्र 14 से 16 साल के बीच है. चारों लातेहार जिला के मनिका थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इन नाबालिगों ने पूछताछ में बताया कि वे कर्नाटक में अनानास के खेत में मजदूरी करने जा रहे थे. आरपीएफ के अधिकारियों के अनुसार चूंकि सभी नाबालिग इस तरह के काम में सक्षम नहीं थे. इसलिए उन्हें रेस्क्यू कर आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्ड लाइन रांची को सौंप दिया गया है. अधिकारियों के अनुसार आरपीएफ के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर नन्हे फरिश्ते की टीम ने नाबालिगों को बचाने की कार्रवाई की. चेकिंग के क्रम में चारों नाबालिग प्लेटफॉर्म नंबर-02 पर कर्नाटक जाने वाली ट्रेन के इंतजार में खड़े थे. संदेह के आधार पर जब उनसे पूछताछ की गयी, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ. चारों नाबालिग काफी गरीब परिवार से हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola