Ranchi News : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रही है सरकार : कल्पना

Updated at : 08 Mar 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रही है सरकार : कल्पना

मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में पहुंची विभिन्न समूहों की महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी

विज्ञापन

रांची. गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में पहुंची विभिन्न समूहों की महिलाओं से मुलाकात की. उनको अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी. महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को शैक्षणिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रही है. जल्द ही राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि भेज दी जायेगी. इसके अलावा भी राज्य में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलायी जा रही है. श्रीमती सोरेन ने कहा कि राज्य की महिलाओं को उनका हक-अधिकार देने का कार्य किया जा रहा है. राज्य दिन-प्रतिदिन सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ रहा है. राज्य की महिलाओं के त्याग, संघर्ष और तकलीफ को राज्य सरकार ने करीब से देखा है. मुख्यमंत्री चाहते हैं कि यहां की महिलाओं के चेहरे पर खुशी झलकती रहे. राज्य सरकार महिलाओं की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रही है. सभी को सामाजिक न्याय का अवसर प्रदान किया जा रहा है. श्रीमती सोरेन ने कहा कि महिला सशक्तीकरण विकसित झारखंड के निर्माण का आधार बनेगा. राज्य में एक संवेदनशील और मजबूत सरकार के गठन में महिलाओं का पूरा सहयोग मिला है. अबुआ सरकार राज्य की महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में सम्मान देते हुए आगे बढ़ रही है. मौके पर उपस्थित विभिन्न समूह की महिलाओं ने भी श्रीमती सोरेन का आभार जताया. महिलाओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा नारी शक्ति के कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों को भी सराहा. मौके पर विधायक अमित महतो भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola