ePaper

Political News : मजबूत भाजपा से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार : बाबूलाल

Updated at : 22 Dec 2024 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
Political News : मजबूत भाजपा से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार : बाबूलाल

5628 शक्ति केंद्रों पर भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत

विज्ञापन

रांची. प्रदेश भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत रविवार को हुई. राज्य के 5628 शक्ति केंद्रों पर कैंप लगा कर भाजपा नेता ने सदस्यता अभियान चलाया. ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को तकनीक रूप से सफल बनाने में युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर सहभागिता निभायी. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह के खोरों गांव में सदस्यता अभियान की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि मजबूत भाजपा से ही आत्मनिर्भर भारत, स्वाभिमानी भारत व विकसित भारत का सपना साकार होगा.वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची जिला के हरमू मंडल के डीएवी स्वर्णरेखा शक्तिकेंद्र में संगठन पर्व का शुभारंभ किया.

जनता के समर्थन से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी

श्री मरांडी ने कहा कि जनता के सहयोग और समर्थन से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है. आज भाजपा के 11 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं. भाजपा की नीतियों पर जनता का विश्वास बढ़ा है. देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में जनता ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है. उन्होंने कहा कि भाजपा के गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, अंत्योदय, किसान सम्मान, आयुष्मान भारत जैसी कल्याणकारी योजनाओं पर जनता का भरोसा बढ़ा है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड अलग राज्य बनाया है. इसे भाजपा ही संवारेगी. इधर, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ चुटिया में, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय गिरिडीह के पचंबा शक्ति केंद्र में, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी इचाक के चाराडीह में, प्रदेश महामंत्री व सांसद आदित्य साहू ओरमांझी में, डॉ प्रदीप वर्मा टाटीसिलवे मंडल के महिलौंग शक्तिकेंद्र में, मनोज कुमार सिंह मेदिनीनगर के बारालोटा शक्ति केंद्र में व राकेश प्रसाद रामगढ़ के पतरातू स्थित जयनगर शक्ति केंद्र में मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola