Ranchi News : विद्यार्थी खुद पर भरोसा रखें, मेहनत करें, मुस्कुराते रहें : राज्यपाल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Nov 2025 6:40 PM
विज्ञापन
शिक्षा का उद्देश्य केवल अंकों की प्राप्ति नहीं, बल्कि संवेदनशील, संस्कारित और उत्तरदायी नागरिकों का निर्माण करना है.
विज्ञापन
:::: जेवीएम में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम हार्बिंजर्स में भगवान कृष्ण पर बच्चों ने प्रस्तुत किया नाटक
रांची. शिक्षा का उद्देश्य केवल अंकों की प्राप्ति नहीं, बल्कि संवेदनशील, संस्कारित और उत्तरदायी नागरिकों का निर्माण करना है. शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि व्यक्ति के नैतिक और चारित्रिक मूल्यों के निर्माण का माध्यम भी है. उक्त बातें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को जेवीएम श्यामली में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम हार्बिंजर्स में कही. उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को खुद पर भरोसा रखने, मेहनत करने और मुस्कुराते रहने की प्रेरणा दी. राज्यपाल ने कहा कि जेवीएम श्यामली न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है. उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सादगी, अनुशासन और ख्याति इस संस्थान की मूल भावना का प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान को अभिव्यक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. विद्यार्थियों से उन्होंने ईमानदारी, परिश्रम और सकारात्मकता को जीवन में सर्वोच्च स्थान देने और माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने का आग्रह किया.राज्यपाल ने प्रतिभावान बालिका का किया सम्मान
राज्यपाल ने सक्षम बालिका खुशबू को सम्मानित किया. वहीं, विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘उड़ान’ का विमोचन भी किया गया. प्राचार्य समरजीत जना ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की. सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ‘कृष्ण द डिवाइन रेजोनेंस’ शीर्षक से नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें भगवान कृष्ण के जीवन प्रसंगों और भक्तिमय नृत्यों को दर्शाया गया. रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ द्वारा भेजा गया संदेश भी कार्यक्रम में साझा किया गया, जिसमें उन्होंने विद्यालय द्वारा बच्चों में संस्कार, अनुशासन, समग्र विकास और उत्कृष्टता की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की.कई गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित
इस अवसर पर मेकन के सीएमडी संजय कुमार वर्मा, निदेशक वित्त मुकेश कुमार, निदेशक तकनीकी अमित राज, निदेशक वाणिज्य जयंत कुमार झा, एसपी ट्रैफिक राकेश सिंह, डीएसपी ट्रैफिक प्रमोद कुमार केशरी और विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










