Ranchi news : एक-दो दिनों में तापमान में आयेगी कमी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Mar 2025 12:25 AM

विज्ञापन

Birsa Munda

नौ व 10 मार्च को आकाश में बादल छाये रहने की संभावना

विज्ञापन

रांची. झारखंड में एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है. यह गिरावट तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिन में आसमान साफ रहेगा व मौसम शुष्क रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में मौसम में परिवर्तन संभव है. इस स्थिति में नौ व 10 मार्च को आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है. पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में अप्रैल-मई में इस वर्ष काफी गर्मी पड़ने की संभावना व्यक्त की गयी है. गर्मी का असर मध्य मार्च से ही दिखने लगेगा. मंगलवार को राज्य में सबसे अधिकतम तापमान सरायकेला का रहा. जहां का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इसी प्रकार राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो सामान्य से एक डिग्री तथा पिछले 24 घंटे में 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है. जबकि राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा. जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि पिछले 24 घंटे में 3.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी. राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. राज्य में सबसे कम तापमान चतरा में 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर–अधिकतम–न्यूनतमरांची–30.5–15.2

जमशेदपुर–35.7–17.0मेदिनीनगर–35.4–15.1

बोकारो–34.5–15.1चाईबासा–36.4–16.6

सरायकेला–37.4–16.7चतरा–30.0–11.1

गोड्डा–33.4–16.1देवघर–32.8–14.9

मार्च 2017 में रांची का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री पहुंच गया था

मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें, तो वर्ष 2017 में मार्च माह में रांची का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. वर्ष 2012 में 26 मार्च को सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री, वर्ष 2013 में 10 मार्च को 41.5 डिग्री, वर्ष 2014 में 23 मार्च को 39.9 डिग्री, वर्ष 2015 में 25 मार्च को 41.7 डिग्री, वर्ष 2016 में 23 मार्च को 41.6 डिग्री, वर्ष 2017 में 15 मार्च को 43.2 डिग्री, वर्ष 2018 में सात व आठ मार्च को 40.5 डिग्री, वर्ष 2019 में नौ मार्च को 41.8 डिग्री, वर्ष 2020 में 24 मार्च को 40.8 डिग्री, वर्ष 2021 में एक मार्च को 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola