ePaper

झारखंड का तापमान 41 डिग्री पहुंचा, रांची समेत प्रमुख शहरों का पारा यहां देखें

Updated at : 08 Apr 2025 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
Temperature Jharkhand Today April 8 2025 IMD UPdate

झारखंड का उच्चतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा. AI Image

Temperature Jharkhand: झारखंड का उच्चतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के अधिकतम तापमान में आने वाले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आयेगी. झारखंड के किस शहर का उच्चतम तापमान कितना है, यहां देखें.

विज्ञापन

Temperature Jharkhand: झारखंड का अधिकतम तापमान (Highest Temperature) बढ़कर 41 डिग्री हो गया है. सबसे अधिक उच्चतम तापमान डाल्टेनगंज में रिकॉर्ड किया गया है. सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला जिले में दर्ज किया गया. डाल्टेनगंज का उच्चतम तापमान 41 डिग्री सेंटीग्रेड और गुमला का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी से आने वाले दिनों में थोड़ी राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

रांची के तापमान में हुई 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड की बढ़ोतरी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि राजधानी रांची का तापमान 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 37.5 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. रांची के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है. यह 1.2 डिग्री चढ़कर 21.6 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है.

जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 3.3 डिग्री बढ़ा

अभिषेक आनंद ने बताया कि जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में 3.3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आयी है और बोकारो थर्मल के अधिकतम पारा में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान आज यानी 8 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को 37 डिग्री और बोकारो थर्मल का 38.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

आज जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि के बाद 25 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. बोकारो का न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. बोकारो थर्मल के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिमी सिंहभूम का उच्चतम तापमान 39 डिग्री

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा का उच्चतम तापमान 39 डिग्री है. यहां उच्चतम तापमान में 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. चाईबासा का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 25.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

3 दिन में झारखंड के उच्चतम तापमान में आयेगी गिरावट

अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अगले 3 दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि इस दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है. इसके बाद अगले 4 दिन तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

झारखंड के प्रमुख शहरों में आज का अधिकतम तापमान

शहर का नामआज का उच्चतम तापमान
रांची37.5 डिग्री सेंटीग्रेड
जमशेदपुर37.0 डिग्री सेंटीग्रेड
डाल्टेनगंज41.0 डिग्री सेंटीग्रेड
बोकारो-थर्मल38.1 डिग्री सेंटीग्रेड
चाईबासा39.0 डिग्री सेंटीग्रेड
चतरा37.1 डिग्री सेंटीग्रेड
बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम)34.5 डिग्री सेंटीग्रेड
गढ़वा38.5 डिग्री सेंटीग्रेड
गोड्डा35.6 डिग्री सेंटीग्रेड
गुमला38.5 डिग्री सेंटीग्रेड
हजारीबाग38.0 डिग्री सेंटीग्रेड
जामताड़ा34.5 डिग्री सेंटीग्रेड
खूंटी36.6 डिग्री सेंटीग्रेड
लोहरदगा35.6 डिग्री सेंटीग्रेड
पाकुड़32.5 डिग्री सेंटीग्रेड
पलामू39.9 डिग्री सेंटीग्रेड
सिमडेगा37.5 डिग्री सेंटीग्रेड
Source : India Meteorological Department

इसे भी पढ़ें

8 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें रेट

झारखंड में कुछ ही देर में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश, वज्रपात का येलो अलर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola