ePaper

Tamar Vidhan Sabha Result 2024: जेएमएम के विकास कुमार मुंडा आगे, जनता दल के गोपाल कृष्ण पातर पीछे

Updated at : 23 Nov 2024 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
Tamar Vidhan Sabha Result 2024

Tamar Vidhan Sabha Result 2024

Tamar Chunav Results 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम क्या होंगे? अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित तमाड़ विधानसभा सीट पर कौन सी पार्टी जीत दर्ज करेगी. पढ़ें.

विज्ञापन

Tamar Assembly Election Results 2024: तमाड़ विधानसभा सीट पर इस बार राजा पीटर (गोपाल कृष्ण पातर) राज करेंगे या एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार विकास मुंडा अपना सिक्का जमाएंगे. फैसला शनिवार को हो जाएगा. इस विधानसभा सीट पर लगातार 2 बार चुनाव जीत चुके विकास सिंह मुंडा का मुकाबला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर से है. विकास सिंह मुंडा लगातार दूसरी बार झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे. इन दोनों उम्मीदवारों के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की दमयंती मुंडा भी चुनाव लड़ रहीं थीं.

तमाड़ विधानसभा से कब-कब, कौन-कौन जीते?

  • 2005 में जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर जीते रमेश सिंह मुंडा
  • 2009 में जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर जीते गोपाल कृष्ण पातर
  • 2014 में आजसू के टिकट पर जीते विकास कुमार मुंडा
  • 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर जीते विकास कुमार मुंडा

18 उम्मीदवार लड़ रहे थे तमाड़ से चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 52-तमाड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 18 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. इनमें से 10 निर्दलीय प्रत्याशी थे. एक बार आजसू और एक बार झामुमो के टिकट पर विधायक रह चुके विकास कुमार मुंडा एक बार फिर झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे. उनके खिलाफ गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे. वर्ष 2005 और वर्ष 2009 में इस विधानसभा सीट पर जदयू के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी. वर्ष 2014 में विकास सिंह मुंडा ने आजसू के टिकट पर चुनाव जीता था.

तमाड़ (एसटी) विधानसभा सीट पर हुआ था 74.37 प्रतिशत वोट

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 58-तमाड़ विधानसभा सीट पर कुल 2,18,637 मतदाता थे. इनमें से 1,08,343 पुरुष, 1,10,293 महिला और 1 थर्ड जेंडर वोटर थे. इनमें से 74.37 प्रतिशत यानी 1,62,607 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतदान करने वालों में 80,805 पुरुष और 81,802 महिला थी. इस सीट पर 10 निर्दलीय समेत 18 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. रांची जिले में स्थित तमाड़ विधानसभा सीट पर झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान हुआ था.

इन दलों ने तमाड़ में उतारे थे अपने उम्मीदवार

इस विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), हमर राज पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, भारत आदिवासी पार्टी, झारखंड पार्टी और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे. 2009 में गोपाल कृष्ण पातर ने जदयू के टिकट पर चुनाव जीता था. इस बार जदयू का भारतीय जनता पार्टी और आजसू से गठबंधन है. गठबंधन के तहत यह सीट नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के खाते में गई है.

तमाड़ से चुनाव लड़ने वाले ये थे 18 उम्मीदवार

क्रम सं.उम्मीदवार का नामपार्टी का नाम
1.विकास कुमार मुंडाझारखंड मुक्ति मोर्चा
2.सुरेश मुंडाभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
3.उदरकंठ सिंह मुंडाहमर राज पार्टी
4.गोपाल कृष्ण पातरजनता दल यूनाइटेड
5.दमयंती मुंडाझारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
6.प्रेम शंकर शाही मुंडाभारत आदिवासी पार्टी
7.राज कुमार मुंडाझारखंड पार्टी
8.लखींद्र मुंडानेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी
9.गुंजल इकिर मुंडानिर्दलीय
10.गुरुवा मुंडानिर्दलीय
11.जेहला टुटीनिर्दलीय
12.देवनंदन सिंह मुंडानिर्दलीय
13.परमेश्वरी सांडिलनिर्दलीय
14.बीट सिंह मुंडानिर्दलीय
15.रवींद्रनाथ मुंडानिर्दलीय
16.सचिन पातरनिर्दलीय
17.सिंगराई टुटीनिर्दलीय
18.हराधन सिंह मुंडानिर्दलीय
स्रोत : चुनाव आयोग (Election Commission of India)
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola