city news : आम आदमी कार्यालय का चक्कर नहीं लगायें, इसका ख्याल रखें : डीसी

मंजूनाथ भजंत्री ने रांची डीसी का पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों व कर्मियों को दिये निर्देश
रांची़ मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को रांची उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया. पदभार लेने के बाद श्री भजंत्री ने कहा कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जायेगा. पंचायत, अंचल कार्यालय और पुलिस के पदाधिकारी व कर्मी समय पर कार्यालय पहुंचे और कार्य करें. इस बात का ध्यान रहे कि आम जनता को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक कर्मचारियों की समीक्षा की जायेगी और जिला प्रशासन एक्शन प्लान के तहत काम करेगा. इधर, शुक्रवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में वरुण रंजन ने मंजूनाथ भजंत्री को पदभार सौंपा. श्री भजंत्री ने वरुण रंजन को कम समय में विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर बधाई दी. वहीं, जिला प्रशासन के कर्मचारियों को चुनाव के दौरान समन्वय के साथ कार्य संपादित करने के लिए सराहना की. यहां बता दें कि मंजूनाथ भजंत्री 2011 बैच के आइएएस अधिकारी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










