Ranchi News : सरना स्थल की पवित्रता का ध्यान रखे निर्माण कंपनी : चमरा लिंडा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Feb 2025 12:23 AM

विज्ञापन

कल्याण मंत्री चमरा लिंडा पहुंचे सिरमटोली सरना स्थल. फ्लाइओवर निर्माण के संबंध में कंपनी व प्रशासन के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया.

विज्ञापन

रांची. कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने रविवार को सिरमटोली सरना स्थल का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने फ्लाइओवर निर्माण के संबंध में कंपनी व प्रशासन के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्माण कर रही कंपनी को सरना स्थल की पवित्रता का ध्यान रखना चाहिए. सरना धर्मस्थल पर आदिवासी समाज पूजा-अर्चना करने जाते हैं. अगर सिरमटोली फ्लाइओवर की ऊंचाई कम रखी गयी, तो वहां आने-जाने में श्रद्धालुओं को कठिनाई होगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जायेगी. इस दौरान सरना धर्म के प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरना स्थल के गेट के ठीक सामने स्लोपिंग नहीं होना चाहिए.

सरना स्थल गेट के सामने स्लोपिंग खत्म करने की मांग

लोगों ने मांग की है कि सरना स्थल के गेट के सामने स्लोपिंग को खत्म किया जाए और उक्त स्थल पर पिलर में ही फ्लाइओवर को बनाया जाए. फ्लाइओवर निर्माण कंपनी एल एंड टी के प्रतिनिधियों ने कहा है कि फ्लाइओवर का नया डिजाइन तैयार किया जा रहा है और इसे मंजूरी मिलने में 15 दिन का समय लगेगा. कंपनी की ओर से कहा गया कि कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए समाधान निकाला जायेगा. सोमवार को इस मुद्दे पर सरना धर्मावलंबियों और सामाजिक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिलने जायेंगे. इस अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, सुशीला कच्छप, अरविंद हंस, पवन तिर्की, प्रवीण कच्छप, संजय कुजूर, सोनू खलखो, निरंजना हेरेंज सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola