सूर्या हांसदा का इनकाउंटर गहरी साजिश का हिस्सा : अर्जुन मुंडा
Author Satish sharma
Updated:
विज्ञापन

गोड्डा के लालमटिया क्षेत्र में सूर्या हांसदा के इनकाउंटर मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है
विज्ञापन
प्रतिनिधि, तोरपा.
गोड्डा के लालमटिया क्षेत्र में सूर्या हांसदा के इनकाउंटर मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. तोरपा में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा का इनकाउंटर गहरी साजिश का हिस्सा है. फर्जी मुठभेड़ में सूर्या की हत्या कर दी गयी है. सूर्या हांसदा उस क्षेत्र में विस्थापन के खिलाफ, कोयला, बालू, गिट्टी के अवैध खनन तथा कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे थे. आदिवासियों के शोषण करने की घटना भी घट रही थी, जिसका सूर्य हांसदा हमेशा विरोध करते थे. इसलिए उन पर कई फर्जी मुकदमा भी किया गया था. सूर्या हांसदा की गिरफ्तारी घर से हुई. वे बीमार थे. उनकी पत्नी गुहार भी लगायी थी. परंतु उन्हें घर से गिरफ्तार करने के बाद फर्जी मुठभेड़ में उनकी हत्या कर दी गयी. श्री मुंडा ने कहा कि वे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के विरुद्ध नहीं हैं. परंतु जिस तरह से फर्जी मुठभेड़ में सूर्या की हत्या की गयी, वह गलत है. उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










