Sports : हरमू यूथ पांच विकेट से जीता

इडीएस सुपर डिवीजन में हरमू यूथ ने जस्टिस सीसी को पांच विकेट से हरा दिया
रांची. इडीएस सुपर डिवीजन में हरमू यूथ ने जस्टिस सीसी को पांच विकेट से हरा दिया. जस्टिस सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाये. जस्टिस सीसी की ओर से विवेक ने 63, जयंत ने 39 और मंटू ने 22 रन बनाये. हरमू यूथ के रोशन ने तीन, जबकि सूरज, कृष्णा व विवेक ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में खेलने उतरी हरमू यूथ ने पांच विकेट खोकर 203 रन बना कर जीत दर्ज की. हरमू यूथ के विवेक ने 61, सचिन ने 55 व प्रिंस ने 40 रन की पारी खेली. जस्टिस सीसी के सत्यम ने दो विकेट लिये.
जस्टिस सीसी :
198 रन (विवेक 63, जयंत 39, मंटू 22, रोशन तीन विकेट, सूरज, कृष्णा व विवेक क्रमश: दो-दो विकेट).हरमू यूथ :
203 रन (विवेक 61, सचिन 55, प्रिंस 40, सत्यम दो विकेट).डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




