ePaper

भोगनाडीह तक उलगुलान पदयात्रा करेंगे छात्र

Updated at : 03 Jun 2020 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
भोगनाडीह तक उलगुलान पदयात्रा करेंगे छात्र

झारखंड लोक सेवा आयोग के कार्यप्रणाली से क्षुब्ध कई छात्रों ने भोगनाडीह तक उलगुलान पदयात्रा करने का निर्णय लिया है

विज्ञापन

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग के कार्यप्रणाली से क्षुब्ध कई छात्रों ने भोगनाडीह तक उलगुलान पदयात्रा करने का निर्णय लिया है. छठी सिविल सेवा परीक्षा का विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि जबसे आयोग का गठन हुआ है, पारदर्शिता की कमी देखी गयी है.

पिछले 18 वर्षों में जेपीएससी ने जितनी भी नियुक्तियां की हैं, उसमें लगभग 18 परीक्षाओं की सीबीआइ जांच चल रही है. छठी जेपीएससी परीक्षा भी पिछले चार साल से विवादों में रही है. छात्र नौ जून से 30 जून के बीच उलिहातू से भोगनाडीह तक उलगुलान पदयात्रा करेंगे.

उक्त निर्णय मंगलवार को मोरहाबादी स्थित वापू वाटिका के समक्ष लिया गया. बैठक में इमाम सफी, रीना कुमारी, गुलाम हुसैन, विनोद नायक आदि उपस्थित थे.

Posted by Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola