अनुशासन पर ध्यान दें विद्यार्थी, मोबाइल से दूर रहें

Updated at : 14 Jun 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
अनुशासन पर ध्यान दें विद्यार्थी, मोबाइल से दूर रहें

संत जॉन्स उच्च विद्यालय नवाटांड़ में शनिवार को बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मांडर.

संत जॉन्स उच्च विद्यालय नवाटांड़ में शनिवार को बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बाल संसद के गांधी, बिरसा, नेहरू व सुभाष दल के नायक, नायिका और शिक्षा, सांस्कृतिक, अनुशासन, खेलकूद, पर्यावरण, स्वास्थ्य खेल तथा परिभ्रमण विभाग के चयनित मंत्री व उप मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख फिलिप सहाय एक्का ने बाल संसद के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी. कहा कि छात्र पढ़ाई-लिखाई के साथ अनुशासन पर ध्यान दें. मोबाइल के दुष्प्रभाव से बचें. प्रधानाध्यापक ब्रदर सुबोध कच्छप ने कहा की विद्यालय में बाल संसद का गठन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है. समारोह की शुरुआत झंडोत्तोलन कर की गयी. मौके पर ओम प्रकाश पाठक, अविनाश बाड़ा, अल्फोंस लकड़ा, मेबीस कुजूर, पी कुजूर, आनंद प्रकाश, ब्रदर बिपिन, सुजीत सहित अन्य उपस्थित थे.

मांडर 1, शपथ ग्रहण करते विद्यार्थी़

संत जॉन्स उवि नवाटांड़ में बाल संसद शपथ ग्रहण समारोहB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola