Ranchi Crime News : कोकर से छात्र अगवा, छह घंटे बाद हटिया से बरामद पारिवारिक विवाद का शक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Aug 2024 1:16 AM

विज्ञापन

कोकर चूना भट्ठा निवासी गुंजा जायसवाल के सात साल के बेटे आर्यस चौधरी को बुधवार दोपहर 2:00 बजे बाइक सवार दो युवकों ने घर के पास से अगवा कर लिया. बच्चे को दोनों युवक बाइक पर बीच में बैठा कर भाग निकले. हालांकि, घटना के छह घंटे बाद बच्चा हटिया रेलवे स्टेशन से बरामद हो गया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता (रांची). कोकर चूना भट्ठा निवासी गुंजा जायसवाल के सात साल के बेटे आर्यस चौधरी को बुधवार दोपहर 2:00 बजे बाइक सवार दो युवकों ने घर के पास से अगवा कर लिया. बच्चे को दोनों युवक बाइक पर बीच में बैठा कर भाग निकले. हालांकि, घटना के छह घंटे बाद बच्चा हटिया रेलवे स्टेशन से बरामद हो गया. बच्चे को उसकी मां गुंजा जायसवाल साथ लेकर सदर थाना पहुंची. उसने पुलिस को बताया कि बच्चे के अगवा करने के बाद उससे 50 हजार रुपये मांगे गये थे. वह 50 हजार रुपये देकर बच्चे को लायी है. पुलिस बच्चे की मां के साथ परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है. पुलिस को बच्चे के अगवा होने के पीछे पारिवारिक विवाद का शक है. क्योंकि बच्चे को लेकर डेढ़ साल पहले भी गुंजा जायसवाल का उसके पति कुणाल चौधरी के साथ विवाद हुआ था.

अपराधियों की तालश में टाटीसिलवे तक गयी पुलिस

बुधवार दोपहर जैसे ही आर्यस के अगवा होने की खबर घरवालों को हुई, उसकी मां ने तुरंत सदर थाना की पुलिस को सूचना दी. सदर थाना की पुलिस चूना भट्ठा पहुंची और मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज निकलवाया. फुटेज में बाइक का नंबर साफ नहीं दिख रहा है, इसलिए बाइक के मालिक के संबंध में जानकारी नहीं मिली है. इधर, सदर थाना की पुलिस को पता चला कि बच्चे को लेकर युवक टाटीसिलवे की ओर गये हैं.

इसके बाद बच्चे की मां और उसके मायके के अन्य सदस्य के साथ सदर थाना की पुलिस टाटीसिलवे की ओर गयी है. घटना के छह घंटे बाद बच्चा हटिया स्टेशन से बरामद हो गया.

गूंजा जायसवाल का चल रहा तलाक का मामला

पुलिस के अनुसार, गुंजा जायसवाल और उसके पति कुणाल चौधरी का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. महिला चूना भट्ठा स्थित अपने मायके में रहती है. वहीं, उनका बेटा आर्यस दीपाटोली स्थित एक स्कूल में कक्षा एक का छात्र है. वह रोजाना नानी के घर से दीपाटोली स्थित स्कूल जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola