Ranchi News : रांची समेत 20 जिलों में आज आंधी व बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

Updated at : 30 Apr 2025 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : रांची समेत 20 जिलों में आज आंधी व बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

दो मई को भी रांची समेत कई जिलों में आंधी के साथ वज्रपात व बारिश तथा ओलावृष्टि की संभावना है.

विज्ञापन

रांची. मौसम विभाग के अनुसार एक मई को रांची सहित 20 जिलों में आंधी, वज्रपात व मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी संकेत हैं. इसे देखते हुए 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, शेष चार जिले पलामू, गढ़वा, चतरा व लातेहार में भी मेघ गर्जन व हल्की बारिश के संकेत हैं. इसे देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसी प्रकार दो मई को रांची, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा में आंधी के साथ वज्रपात व बारिश तथा ओलावृष्टि हो सकती है. इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि, अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के मौसम में इस तरह का बदलाव फिलहाल पांच मई तक रहेगा. इसके ओर भी विस्तार होने की संभावना है. हालांकि, मई मध्य में कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. इधर, मौसम में आये इस बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है. राज्य के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा. इधर, बुधवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई. सिमडेगा में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 33.8 मिमी बारिश हुई.

सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम

मौसम में इस तरह के बदलाव से अप्रैल/मई माह में राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम आंका गया है. बोकारो का पारा सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है. वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2.9 डिग्री, जमशेदपुर का सामान्य से 5.8 डिग्री व रांची का तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है. राजधानी का अधिकतम तापमान बुधवार को 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola