Sports : आरजीसी के साथ मिल कर टूर्नामेंट करायेगा टेनिस संघ

Updated at : 18 Apr 2025 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
Sports : आरजीसी के साथ मिल कर टूर्नामेंट करायेगा टेनिस संघ

आरजीसी 21-25 मई तक होनेवाली प्रतियोगिता का स्ट्रैटेजिक पार्टनर है.

विज्ञापन

रांची.

रांची जिमखाना क्लब (आरजीसी) के साथ मिल कर झारखंड टेनिस एसोसिएशन (जेटीए) मई में राज्य टेनिस प्रतियोगिता करायेगा. जेटीए के अध्यक्ष केके सिंह ने आरजीसी में प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरजीसी 21-25 मई तक होनेवाली प्रतियोगिता का स्ट्रैटेजिक पार्टनर है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रांची में सिर्फ आरजीसी के पास दो क्ले कोर्ट हैं, इसलिए यह प्रतियोगिता आरजीसी में होगी. प्रतियोगिता के लिए 18 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जायेगी. प्रतियोगिता में अंडर-14/16/18 आयु वर्ग के अलावा सीनियर महिला/पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया कि जेटीए की ओर से साल में दो प्रतियोगिताएं होंगी. पहली प्रतियोगिता हार्ड कोर्ट में, जबकि दूसरी प्रतियोगिता क्ले कोर्ट में होगी. दोनों प्रतियोगिताओं के विजेता को ‘सुपर स्लैम’ का खिताब दिया जायेगा. प्रेस कांफ्रेंस में आरजीसी की टेनिस कमेटी के अध्यक्ष मुकुल बुधिया भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola