राज्य स्तरीय वुशु में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

रांची की टीम 80 अंक लेकर पहले स्थान पर रही
रांची. रांची की टीम 20वीं राज्य स्तरीय जूनियर वुशु प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियन बनी. नामकुम स्थित आरके आनंद लॉन बॉल ग्रीन में आयोजित प्रतियोगिता में रांची की टीम 80 अंक लेकर पहले स्थान पर रही. 45 अंक लेकर चतरा दूसरे और 22 अंक लेकर धनबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही. प्रतियोगिता में पूरे राज्य के 17 जिलों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. बुधवार को समापन समारोह के मुख्य अतिथि नेतरहाट आवासीय विद्यालय के अध्यक्ष संतोष उरांव ने विजेता और उप विजेताओं के बीच पदक और प्रमाण पत्र बांटे. विशिष्ट अतिथि के रूप में मिथलेश साहू, मनोज महतो, डॉ कविता सिंह, उदय साहू, राजकुमार जैन मौजूद थे. प्रतियोगिता के सफल संचालन में रत्नेश कुमार गुप्ता, रजी अहमद, सुशील कच्छप, गोकुलनंद मिश्रा, वाहिद अली, मनोज कर्मकार, कार्तिक राम, विमला टोप्पो, सरोज मालाकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. प्रतियोगिता के दौरान अतिथियों का स्वागत शैलेंद्र दुबे ने किया, जबकि मंच संचालन अमरेंद्र दत्त द्विवेदी ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










