Boxing : रांची जिला बॉक्सिंग टीम की घोषणा

18वीं राज्यस्तरीय पुरुष व महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता
रांची. जिला बॉक्सिंग टीम की घोषणा रविवार को कर दी गयी. खेलगांव स्थित बॉक्सिंग स्टेडियम में चयन ट्रायल हुआ. इसमें पांच महिला व पांच पुरुष बॉक्सरों का चयन किया गया. यह टीम सरायकेला-खरसावां में 21 से 23 मार्च तक आयोजित होनेवाले 18वीं राज्यस्तरीय पुरुष व महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी. जेएसएसपीएस कोच बीबी मोहंती को पुरुष टीम व अमीषा केरकेट्टा को महिला टीम का कोच बनाया गया है. शिविर में विनय सिन्हा दीपू, अजय मुकुल टोप्पो, गुलाम जावेद, सचिन कुमार, बीबी मोहंती, विमल आनंद नाग, कमल किशोर कच्छप, प्रमोद कुमार, सिंटू कुमार, सोनू रजक व सभी मान्यता प्राप्त क्लब के प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित थे. पुरुष टीम : संतोष कुमार , अमित कुमार, महफूज अंसारी , राहुल बैठा व संदीप गोप. महिला बॉक्सर : जसिका खेस, नीता रोज तिग्गा, लीलावती कुमारी, रितिका कुमारी व स्मृति होरो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




