Ranchi News: विधवा पेंशन का भुगतान करे राज्य सरकार : मरांडी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Ranchi News : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है.
विज्ञापन
रांची. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. श्री मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा है कि हमारी विधवा माताओं और बहनों की स्थिति आज बेहद दयनीय और चिंताजनक हो गयी है. क्योंकि इस सरकार में उन्हें भारी संकट और उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है. कहा कि विधवा पेंशन, जो उनके जीवन का एकमात्र सहारा है, पिछले पांच-छह महीनों से बंद है.
महिलाओं ने कहा : रुक गयी है पेंशन
बाबूलाल ने कहा कि महिलाओं का कहना है कि सरकार ने विधवा पेंशन फंड का पैसा मंईयां सम्मान योजना के लिए ट्रांसफर कर दिया है, जिससे उनकी पेंशन रुक गयी है. कहा कि विधवा पेंशन, हमारी माताओं और बहनों के लिए सिर्फ एक राशि नहीं, बल्कि एक ऐसा सहारा है, जो उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करती है.पेंशन बंद होने से बढ़ीं
समस्याएं
बाबूलाल ने कहा कि पेंशन बंद होने से महिलाओं और माताओं की रोजमर्रा की जिंदगी में समस्याएं बढ़ गयी हैं. कई महिलाएं भोजन, दवाओं और अन्य जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन इसके बाद भी हेमंत सरकार उनकी मजबूरी और दर्द को नजरअंदाज कर स्थिति का मजाक बना रही है. कहा कि एक योजना की कीमत पर दूसरी योजना को आगे बढ़ाना किसी भी तरह से न्यायसंगत नहीं है. सरकार को समझना होगा कि हमारी विधवा माताओं और बहनों के जीवन में पेंशन की कितनी अहम भूमिका है, इसलिए मुख्यमंत्री को तत्काल विधवा पेंशन को बहाल करना चाहिए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










