Judo: एसआर डीएवी पुंदाग के खिलाड़ियों का जूडो में शानदार प्रदर्शन

Updated at : 06 Aug 2024 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
Judo: एसआर डीएवी पुंदाग के खिलाड़ियों का जूडो में शानदार प्रदर्शन

झारखंड जूडो संघ के तत्वाववधान में वाइबीएन पब्लिक स्कूल में आयोजित 15वीं राज्य स्तरीय कैडेट एवं जूनियर जूडो प्रतियोगिता में एसआर डीएवी पुंदाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक जीता.

विज्ञापन

रांची. झारखंड जूडो संघ के तत्वाववधान में वाइबीएन पब्लिक स्कूल में आयोजित 15वीं राज्य स्तरीय कैडेट एवं जूनियर जूडो प्रतियोगिता में एसआर डीएवी पुंदाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक जीता. कैडेट ग्रुप में रोनित सिंह ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में और प्रियांशु कुमार ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. जबकि कैडेट ग्रुप में कृति कृष्णा ने 50 किलोग्राम वर्ग में, सूरज कुमार महतो ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में, सुधांशु रंजन ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में और जूनियर ग्रुप के 63 किलोग्राम भार वर्ग में रिदम कुमारी ने रजत पदक जीता. वहीं कैडेट ग्रुप के 40 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशु कुमारी ने कांस्य पदक जीता. पदक विजेता खिलाड़ियों को स्कूल के प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा, खेल शिखक आशीष जायसवाल व प्रणव प्रताप ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola