युवाओं को सेना-पुलिस में भर्ती की ट्रेनिंग मिला

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
युवाओं को सेना-पुलिस में भर्ती की ट्रेनिंग मिला

एसएसबी कमांडेंट आइपीएस शाश्वत कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को बैठक की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

एसएसबी कमांडेंट आइपीएस शाश्वत कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को बैठक की. जिसमें क्षेत्र के विकास को नयी दिशा देने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मंथन किया गया. बैठक में क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को संवारने पर विशेष चर्चा हुई. प्रखंड के युवाओं को पुलिस, सेना व अर्धसैनिक बलों में शामिल होने के लिए विशेष प्रशिक्षण देने व क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों के समुचित विकास के लिए भी जरूरी कदम उठाने का निर्णय लिया गया. समाज को कुरीतियों से मुक्त करने के लिए क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर ”नशामुक्ति जागरूकता अभियान” चलाने का भी निर्णय लिया गया. श्री कुमार ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास कार्यों में हमकदम बनने की अपील की. इसके साथ ही, समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए अधिक-से-अधिक लोगों को विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उन्हें लाभान्वित करने की रणनीति पर भी गंभीरता से विचार किया गया. मौके पर द्वितीय कमांडेंट सरदार सिंह चौहान, जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, अनुराधा मुंडा, उपप्रमुख जयपाल हजाम, मुखिया रौशन मुंडा, सरीता तिर्की, सीमा देवी, डॉली मुंडा, शांति मुंडा, शंकर बैठा, दूर्गा पाहन, कविता देवी, सुमित्रा देवी, सारथी देवी, हिरदू उरांव, दिलीप बेदिया, सुधू बेदिया, विनोद रजवार, जॉन तिग्गा सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola