श्रीरामकथा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा
Author Rajesh verma
Updated:
विज्ञापन
श्री दुर्गा मंदिर दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर मैदान में सात दिवसीय श्रीरामकथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी.
विज्ञापन
नामकुम.
श्री दुर्गा मंदिर दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर मैदान में सात दिवसीय श्रीरामकथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. लाल, पीला व भगवा वस्त्र पहनकर महिला-पुरुष कलश यात्रा में शामिल हुए. कार्यक्रम स्थल से सभी खिजरी गांव स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर तालाब पहुंचे, वहां मंत्रोच्चार के साथ सभी ने कलश में जल भरकर सदाबहार चौक हनुमान, दुर्गा मंदिर, नामकुम बाजार महावीर मंदिर होते हुए वापस कथास्थल पहुंचे, जहां कलश को स्थापित किया गया. कलश यात्रा में जय श्रीराम, हर हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय बन गया. मुख्य यजमान अनिल सिंह व अनन्त नारायण ने सपत्नीक सभी पूजन कार्य किये. शाम में श्रीरामकथा का शुभारंभ किया गया. जिसमें वाराणसी से आयी कथावाचक मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने संगीतमय श्रीरामकथा कही. कलश यात्रा में समिति के अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रमोद कुमार सिंह, संजीव सिंह, छोटू सिंह, रामाधार सिंह, मनोज ठाकुर, ब्यास सिंह, नीरज कुमार, मनोज सिंह, नितेश चेलानी, बिपिन सिंह, अशोक यादव आदि शामिल हुए.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन