सदन की कार्यवाही ठप : भाजपा विधायकों को स्पीकर ने दी चेतावनी

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Mar 2020 3:48 AM

विज्ञापन

विधायकों के व्यवहार से नाराज स्पीकर श्री महतो ने कहा कि विधायक आसन पर लौट जायें. विरोध मर्यादित होना चाहिए. अशिष्ट विरोध बर्दाश्त नहीं करेंगे.

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा में कार्यवाही ठप है. बजट सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष के हंगामे और शोर-गुल के कारण सदन नहीं चल पाया. स्पीकर रवींद्रनाथ महतो को सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी. दूसरी पाली में भी भाजपा विधायक अमर बाउरी के कटौती प्रस्ताव पर भाषण के बाद वाक-आउट कर गये.

बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक अनंत ओझा ने बिना नेता प्रतिपक्ष के सदन चल रहा है. सदन अधूरा है. बिना नेतृत्व के हम कैसे सदन में रह सकते हैं. इसके बाद भाजपा के विधायक वेल में घुस गये. विपक्षी विधायक बाबूलाल मरांडी को प्रतिपक्ष का नेता बनाये जाने को लेकर नारेबाजी करने लगे.

लोकतंत्र की हत्या बंद करो…, अध्यक्ष महोदय न्याय दो-न्याय दो…, हर जोर-जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा… जैसे नारे लगा रहे थे. विपक्षी विधायक जोर-जाेर से स्पीकर के सामने रखे सचिव के मेज को थपथपा रहे थे. रणधीर सिंह पोस्टर लेकर दौड़ रहे थे.

नाराज स्पीकर ने कहा -सदन नियम से चलता है : विधायकों के व्यवहार से नाराज स्पीकर श्री महतो ने कहा कि विधायक आसन पर लौट जायें. विरोध मर्यादित होना चाहिए. अशिष्ट विरोध बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा : कितना भी दबाव डालें, सदन नियम से चलता है और चलेगा. धैर्य की जरूरत है. प्रक्रिया चल रही है. सदन में संघर्ष का सवाल नहीं है. मामला विचाराधीन है.

सदन को हाइजैक करना चाहता है विपक्ष : बंधु तिर्की ने व्यवस्था का मामला उठाते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलायी थी. इसमें सदन के विभिन्न दलों के नेता शामिल हुए थे. सदन में गतिरोध है. स्पीकर सदन को बतायें कि सर्वदलीय बैठक में क्या हुआ. सदन नहीं चल रहा है, पक्ष-विपक्ष के विधायक प्रश्न तैयार कर आते हैं. विपक्ष सदन को हाइजैक करना चाहता है.

हंगामे के बीच पढ़ी गयी शून्य काल की सूचना : स्पीकर रवींद्र नाथ महतो हर हाल में सदन चलाना चाहते थे. सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो अल्पसूचित प्रश्न लिया गया. लेकिन सदन में अव्यवस्था बनी रही. शून्य काल की भी चार सूचनाएं हंगामे के बीच ही पढ़ी गयीं. स्पीकर के बार-बार आग्रह के बावजूद हाउस ऑर्डर में नहीं रहा.

ऐसे चल रही विधानसभा की कार्यवाही

11़ 05 – सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू

11़ 19 – सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

12़ 05 – सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, हंगामा जारी

12़ 22 – सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola