निवेश व सोनू पंडित चार राज्यों के व्यवसायियों व ठेकेदारों से करते थे वसूली

Updated at : 12 Jun 2024 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
निवेश व सोनू पंडित चार राज्यों के व्यवसायियों व ठेकेदारों से करते थे वसूली

पीएलएफआइ के दो कैडरों के खिलाफ एनआइए ने किया चार्जशीट

विज्ञापन

रांची (वरीय संवाददाता). एनआइए (नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी) ने प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के दो कैडरों निवेश कुमार उर्फ निवेश पोद्दार और रमन कुमार सोनू उर्फ सोनू पंडित के खिलाफ मंगलवार को एनआइए की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल किया. दोनों पर संगठन को पुनर्जीवित और मजबूत करने के उद्देश्य से झारखंड में आतंकी और जबरन वसूली की साजिश में शामिल रहने का आरोप है. एनआइए ने चार्जशीट में कहा है कि दोनों झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में विभिन्न कोयला व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, रेलवे ठेकेदारों, व्यापारियों आदि से जबरन वसूली के माध्यम से धन जुटाने में लगे हुए थे. साथ ही पीएलएफआइ के अन्य कैडरों के साथ समाज में आतंक पैदा करने के लिए सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला, हत्या, आगजनी, विस्फोटकों से हमला करने की साजिश में भी शामिल थे. यह साजिश पीएलएफआइ केंद्रीय समिति के सदस्यों मार्टिन केरकट्टा और दुर्गा सिंह द्वारा रची गयी थी. दोनों ने कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान के साथ मिलकर पीएलएफआइ सशस्त्र दस्ते की कमान संभाली थी. जांच में एनआइए ने साजिश में शामिल अन्य पीएलएफआइ सदस्यों की भी पहचान की है, जो लेवी वसूली के अलावा पीएलएफआइ के लिए हथियारों और गोला-बारूद की खरीदारी जैसे राष्ट्र विरोधी और गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने में चार्जशीटेड आरोपियों के साथ काम कर रहे थे. एनआइए ने निवेश पर आइपीसी र यूए (पी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाये हैं. जबकि सोनू पंडित पर आरसी 04/2023/एनआइए/आरएनसी मामले में आइपीसी, यूए (पी) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत आरोप लगाये गये हैं. उल्लेखनीय है कि एनआइए ने सोनू पंडित को पटना के धनरुआ से और निवेश को दिल्ली से गिरफ्तार किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola