Shivraj Singh Chouhan ने हेमंत सरकार को बताया डाना तूफान से भी खतरनाक, बोले- एक बार और आयी तो….
Published by : Sameer Oraon Updated At : 25 Oct 2024 9:51 AM
shivraj singh chouhan
Shivraj Singh Chouhan: शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार को खतरनारक बताते हुए कहा कि यह एक बार फिर आ गयी तो झारखंड को बर्बाद कर देगी. यह सरकार घुसपैठियों का संरक्षण दे रही है.
रांची : भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने हेमंत सरकार को डाना तूफान से भी खतरनाक बताया है. उन्होंने कहा आज डाना तूफान आ रहा है. यह तूफान तो दो दिन में निकल जायेगा, लेकिन यदि झारखंड में हेमंत सरकार एक बार और आयी, तो यह झारखंड को तबाह और बर्बाद कर देगी. दरअसल शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को हरमू मैदान में हटिया विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नवीन जायसवाल के नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे.
शिवराज सिंह चौहान बोले- हेमंत सरकार बर्दाश्त करने लायक नहीं
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सरकार में 7,400 बलात्कार हुए हैं. रुबिका पहड़िया जैसी बेटियों को काट कर फेंक दिया गया. हेमंत की सरकार बर्दाश्त करने लायक नहीं है. राज्य में बांग्लादेशी आते हैं, बेटियों से शादी कर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. हेमंत सरकार बांग्लादेशी के घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है.
Also Read: Income Tax Raid: गिरिडीह में 2 व्यापारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड
पेपर लीक करने वालों को भेजा जायेगा जेल
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन ने युवाओं को पांच लाख नौकरी हर साल देने का वादा किया था. आज चार साल 10 माह हो गये, लेकिन किसी को नौकरी नहीं दी. अभी जब चुनाव नजदीक आया, तो सिपाही भर्ती के नाम पर नौजवानों को मरने के लिए दौड़ा दिया. कहा कि हेमंत सरकार में पेपर लीक हुए हैं. जिन्होंने पेपर लीक किया है, उन सभी को जेल भेजा जायेगा.
झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
Also Read: 81 में 70 विधायकों का टिकट कंफर्म, 4 बन गये सांसद, जानें दल बदल करने वाले कितने विधायक लड़ रहे चुनाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










