Income Tax Raid: गिरिडीह में 2 व्यापारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

Updated:
विज्ञापन

रेड करने के लिए सुबह-सुबह पहुंच गई इनकम टैक्स की टीम. फोटो : प्रभात खबर

Income Tax Raid in Jharkhand: झारखंड में सुबह-सुबह 2 जगह पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है. सुबह 6 बजे शुरू हुई आईटी की रेड अभी जारी है.

विज्ञापन

Income Tax Raid in Jharkhand|गिरिडीह, राकेश सिन्हा : झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए जारी नामांकन के बीच गिरिडीह जिले में 2 व्यापारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है. इनमें से एक बिजनेसमैन का नाम मनीष वर्णवाल है. वह शारदा बुक के मालिक हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

शारदा बुक के मनीष वर्णवाल के यहां पहुंची आईटी की टीम

शुक्रवार (25 अक्टूबर) को सुबह-सुबह गिरिडीह जिले के बरगंडा स्थित शारदा बुक के मनीष वर्णवाल और शैलपुत्री कंपनी के आवास में इनकम टैक्स की टीम छापेमारी के लिए पहुंच गई. इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी कई वाहनों में सवार होकर आए.

सुबह 6 बजे से चल रही है इनकम टैक्स की छापेमारी

सुबह 6:00 बजे से ही अधिकारियों की टीम ने दोनों के आवास पर पहुंचकर कर छापेमारी शुरू कर दी. दोनों व्यापारियों के आवास में किसी को दाखिल होने की इजाजत नहीं दी जा रही है. न ही अंदर से किसी को बाहर जाने की अनुमति है. इनकम टैक्स ऑफिसर्स दस्तावेज खंगाल रहे हैं.

Also Read

Giridih News: चुनाव को लेकर चलाये गये विशेष अभियान में 18.83 लाख की शराब जब्त : डीसी

गिरिडीह में FCI के गोदाम संचालक के ठिकानों पर CBI का छापा, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola