जमुआ अंचल के राजस्व उप निरीक्षक राम नरेश सिंह सेवानिवृत्त, अधिकारियों-कर्मचारियों ने सराहा कार्यकाल

Updated:
विज्ञापन

जनता की समस्याओं का तत्परता से समाधान करना ही प्रशासनिक कर्मी की असली पहचान सीओ | Prabhat Khabar Network

जमुआ अंचल कार्यालय में राजस्व उप-निरीक्षक राम नरेश सिंह के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित, अधिकारियों ने उनके कार्य और निष्ठा की सराहना की.

विज्ञापन

जमुआ अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षक राम नरेश सिंह के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार देर रात अंचल कार्यालय में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान अंचल एवं प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, उपहार और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. सभी ने उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने राम नरेश सिंह के सेवाकाल की सराहना की. वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने राजस्व प्रशासन से जुड़े कार्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सहजता के साथ किया. उनके कार्यकाल के दौरान जनता की समस्याओं के समाधान और सहकर्मियों के साथ बेहतर समन्वय की भी सराहना की गयी.

जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासनिक कर्मी की पहचान

जमुआ अंचल अधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि सरकारी सेवा में आना और निर्धारित समय के बाद सेवानिवृत्त होना स्वाभाविक प्रक्रिया है. लेकिन सेवाकाल के दौरान जनता की समस्याओं का तत्परता से समाधान करना और सहकर्मियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना ही किसी प्रशासनिक कर्मी की वास्तविक पहचान होती है.

उन्होंने कहा कि राम नरेश सिंह ने अपने सेवाकाल में प्रशासनिक दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया. उनका अनुभव और मार्गदर्शन सहकर्मियों के लिए आगे भी प्रेरणादायक रहेगा.

धैर्य और कुशलता से निभायी जिम्मेदारी

जमुआ बीडीओ अमलजी ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों के दौरान कई तरह की चुनौतियां सामने आती हैं, लेकिन राम नरेश सिंह ने हमेशा धैर्य और कुशल प्रबंधन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया. जनता के साथ उनका व्यवहार सहयोगात्मक रहा.

उन्होंने उनके सेवानिवृत्ति के बाद सुखमय जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की.

विदाई के दौरान भावुक हुए राम नरेश सिंह

समारोह के दौरान राम नरेश सिंह भी भावुक हो गये. उन्होंने सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि जमुआ में काम करने का अनुभव, यहां के लोगों का सहयोग और सहकर्मियों के साथ बिताया समय हमेशा उनकी यादों में रहेगा.

मौके पर जमुआ अंचल निरीक्षक प्रशांत कुमार चांद, राहुल वर्मा, सुनील वर्मा समेत अंचल और प्रखंड कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola