पीरटांड़ थाना से 100 मीटर दूर सड़क पर गिरा बरगद, रात में जेसीबी से हटाया

Updated:
विज्ञापन

मुख्य सड़क से पेड़ हटवाने के बाद मौजूद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह

गिरिडीह के पीरटांड़ थाना के पास मुख्य सड़क पर गिरा विशाल बरगद का पेड़. पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया.

विज्ञापन

पीरटांड़ थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर सोमवार की रात अचानक एक विशाल बरगद का पेड़ गिर गया. इससे मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. हालांकि राहत की बात रही कि इस दौरान सड़क से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था. इससे बड़ा हादसा टल गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीरटांड़ पुलिस ने की त्वरित पहल

सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया. उन्होंने सड़क पर यातायात बहाल कराने के लिए तुरंत आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. रात में ही जेसीबी मशीन मंगायी गयी और सड़क पर गिरे पेड़ को हटा दिया गया. आवागमन फिर से सामान्य हो गया. रात के समय सड़क पर पेड़ गिरने के कारण कुछ देर तक वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी हुई.

बेहतर पुलिसिंग की सराहना

स्थानीय लोगों ने घटना के बाद पुलिस की तत्परता की सराहना की. लोगों का कहना था कि रात में ही जेसीबी बुलाकर सड़क से पेड़ हटवाने के कारण यातायात जल्द बहाल हो सका. साथ ही, समय पर कार्रवाई से संभावित दुर्घटना की आशंका भी टल गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola