बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महेशमुंडा चौक समेत कई जगह जलजमाव
महेशमुंडा चौक पर जलजमाव
महेशमुंडा चौक समेत कई इलाकों में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने सड़क पर जलजमाव की समस्या बढ़ा दी है. कई जगह सड़कें तालाब में तब्दील हो गयी हैं. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, वहीं दुकानों के सामने पानी जमा होने से कारोबार भी प्रभावित है.
आपके शहर में
जल जमाव के बीच से आवाजाही बनी मजबूरी
गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर महेशमुंडा चौक के पास सड़क पर काफी पानी जमा है. वाहनों और राहगीरों को इसी पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है. इसके अलावा गांडेय प्रखंड कार्यालय के पास, बनसिमी, अहिल्यापुर और गांधी नगर में भी जलजमाव की स्थिति है.
सड़क किनारे की झाड़ियों से हो रही परेशानी
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों और जलनिकासी के लिए नाली नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है. पानी की निकासी नहीं होने से बारिश थमने के बाद भी कई स्थानों पर जलजमाव बना रहता है.
आवागमन के साथ कारोबार भी प्रभावित
सड़क पर पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है. पैदल राहगीरों को भी पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है. दुकानों के सामने जलजमाव के कारण ग्राहक भी आने से बच रहे हैं, जिससे स्थानीय कारोबार प्रभावित हो रहा है.
जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में यही स्थिति उत्पन्न होती है. समस्या का स्थायी समाधान होने पर ही बारिश के दौरान आवागमन को सुगम बनाया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए