ePaper

गुरुजी ने कई जंग जीती है, ये जंग भी जीतेंगे, शिबू सोरेन की तबीयत पर बोले हेमंत सोरेन

Updated at : 24 Jul 2025 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
Shibu Soren

दिशोम गुरु शिबू सोरेन.

Shibu Soren Health Update: झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो हेमंत सोरेन ने अपने पिता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत का अपडेट गुरुवार को दिया. उन्होंने खुद बताया कि शिबू सोरेन की तबीयत अभी कैसी है. झारखंड कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों ने सीएम से गुरुजी की तबीयत के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि गुरुजी ने कई जंग जीती है. ये जंग भी जीतेंगे.

विज्ञापन

Shibu Soren Health Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत अब कैसी है. उनके पुत्र और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इसका अपडेट दिया है. झारखंड कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों को उन्होंने बताया कि झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन की तबीयत अभी कैसी है.

गुरुजी ने कई जंग जीती है, ये जंग भी जीतेंगे – हेमंत सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि सबकी कोशिश है कि गुरुजी ठीक हो जायें. सबकी दुआएं उनके साथ हैं. गुरुजी ने कई जंग जीती है. ये जंग भी वे जीतेंगे. हालांकि, अभी गुरुजी डॉक्टर की निगरानी में हैं. डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. लगता है अभी थोड़ा वक्त लगेगा.

दिल्ली में अचानक बिगड़ गयी थी शिबू सोरेन की तबीयत

इसी महीने दिशोम गुरु शिबू सोरेन रूटीन चेकअप के लिए नयी दिल्ली गये थे. रूटीन चेकअप के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गयी और उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. इसके बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गयी. हालांकि, बाद में उनकी तबीयत में सुधार हुआ.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के कोने-कोने में शिबू सोरेन की सलामती के लिए दुआ

हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मीडिया को बताया था कि गुरुजी की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. कुछ दिनों में वह ठीक हो जायेंगे, ऐसी उम्मीद है. दूसरी तरफ, झारखंड के कोने-कोने में दिशोम गुरु के समर्थकों ने उनकी सलामती के लिए पूजा-पाठ की.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में डीजीपी की नियुक्ति के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई

झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 13 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात की चेतावनी

पलामू में शुरू होगी टाइगर सफारी, 250 करोड़ होगा खर्च, युवाओं को मिलेगा रोजगार

कुपोषण के मामले में झारखंड दूसरे नंबर पर, 5 साल से कम उम्र के 43.26 फीसदी बच्चे ठिगने

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola