शेल कंपनियों में निवेश व लीज मामले की आज हाइकोर्ट में होगी सुनवाई, CM हेमंत के तरफ से किया गया ये आग्रह

Updated at : 01 Jun 2022 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
शेल कंपनियों में निवेश व लीज मामले की आज हाइकोर्ट में होगी सुनवाई, CM हेमंत के तरफ से किया गया ये आग्रह

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों के शेल कंपनियों में निवेश व अनगड़ा में 88 डिसमिल जमीन पर माइनिंग लीज आवंटन मामले में दायर जनहित याचिकाओं पर आज सुनवाई होगी

विज्ञापन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों के शेल कंपनियों में निवेश और माइनिंग लीज मामले में आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. यह मामला चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में सुनवाई होनी है. इधर सीएम हेमंत सोरेन के अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने हाईकोर्ट से आग्रह किया है कि जब तक चुनाव आयोग में चल रहे मामले का फैसला न आ जाए तब तक इसकी सुनवाई स्थगित रखी जाए.

कहा, व्यक्तिगत दुश्मनी को लेकर पीआइएल दायर की :

माइनिंग लीज मामले में हेमंत सोरेन की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने आइए पिटीशन दायर किया है. इसमें कहा गया है कि प्रार्थी शिवशंकर शर्मा द्वारा दायर पीआइएल मोटिवेटेड है. हेमंत सोरेन व उनके परिवार से व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने के लिए दायर की गयी है. प्रार्थी ने राजनीतिक उद्देश्य से पीआइएल दायर की है.

वहीं, भाजपा ने माइनिंग लीज मामले में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-9ए के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए 14 फरवरी 2022 को राज्यपाल के पास एक आवेदन दिया था, जिसमें राज्यपाल ने आर्टिकल-192 (2) के तहत चुनाव आयोग से राय मांगी है. चुनाव आयोग ने भाजपा झारखंड प्रदेश बनाम हेमंत सोरेन केस (3(जी)/2022) दर्ज कर दो मई को नोटिस जारी की है.

चुनाव आयोग में 14 जून को मामले की सुनवाई है. चुनाव आयोग में केस लंबित है. पीआइएल में भी वही आरोप लगाये गये हैं. आगे बताया गया है कि एक इश्यू पर दो जगह सुनवाई हो रही है. हाइकोर्ट से यदि कोई फैसला, ऑब्जर्वेशन या फाइंडिंग आता है, तो चुनाव आयोग में चल रहा मामला प्रभावित हो सकता है.

पीआइएल पर भी होगी सुनवाई :

मनरेगा घोटाले में तत्कालीन डीसी पूजा सिंघल की भूमिका की इडी जांच को लेकर दायर पीआइएल पर भी सुनवाई होगी. प्रार्थी अरुण कुमार दुबे ने उक्त पीआइएल दायर की है. मामले में प्रार्थी ने आइए दायर कर सीबीआइ को प्रतिवादी बनाने की भी मांग की .

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola