संवेदकों ने बनायी नियमावली, तय किया काम करने तरीका

Published at :25 Apr 2026 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
संवेदकों ने बनायी नियमावली, तय किया काम करने तरीका

विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ एनके एरिया की बैठक नागेश्वर गंझू मुखिया की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

डकरा. डकरा दुर्गा मंडप क्लब में शनिवार को विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ एनके एरिया की बैठक नागेश्वर गंझू मुखिया की अध्यक्षता में हुई. इसमें पिछले पांच महीनों से संवेदकों के बीच समन्वय स्थापित कर कंपनी का काम करने को लेकर किये जा रहे प्रयास और उसको लेकर चल रहे अटकलों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी. कहा गया कि इस मामले को लेकर कई बार सार्वजनिक बैठक कर क्षेत्र के सभी संवेदकों को आमंत्रित किया गया, ताकि एक दुरुस्त व्यवस्था बनायी जा सके, लेकिन चंद लोग जो इधर-उधर की बात कर लोगों को मुद्दे से भटकाने का प्रयास में लगे हुए हैं. ऐसे लोगों की चिंता छोड़ अब एक सर्वमान्य कमेटी बनाने का समय आ गया है. कहा गया कि क्षेत्र के हर स्थान से एक-दो प्रतिनिधि को निगरानी कमेटी में शामिल कर व्यवस्था बनायी जाये. इसके लिए क्षेत्र और प्रतिनिधि का नाम कलमबद्ध किया गया. अगली बैठक में उसकी घोषणा एवं कार्य करने के तरीके और नियमावली घोषित करने पर सहमति बनी. संचालन कमलेश चौहान और नरेश यादव संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, नसीब चौहान, कमलेश चौहान, प्रवीण चौहान, राजेश महतो, सोनू सिंह, रितेश सिंह, गुड्डू सिंह, भूषण चौहान, पवन पाठक, कृष्ण झा, कमल सिंह, रोनित, अजय कुमार, शुभम झा, संतोष सिंह, प्रवेश चौहान, विनोद विश्वकर्मा, दीपक वर्मा, अर्जुन महतो, प्रदीप महतो, राहुल सिंह, पप्पू सिंह, टिकू सिंह, अजीत कुमार, आशिक अंसारी, अशोक, हीरा महतो, गौतम कुमार, तालिब अंसारी, बीसू गंझू आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola