Sports : संत जॉन्स, स्पोर्टिंग यूनियन और जेएसएसपीएस जीते

Updated at : 18 May 2025 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
Sports : संत जॉन्स, स्पोर्टिंग यूनियन और जेएसएसपीएस जीते

छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के तत्वावधान में शनिवार से सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग शुरू हुई.

विज्ञापन

रांची. छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के तत्वावधान में शनिवार से सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग शुरू हुई. पहले दिन खेले गये मुकाबलों में संत जॉन्स स्कूल, स्पोर्टिंग यूनियन व जेएसएसपीएस, होटवार ने जीत दर्ज की. संत जॉन्स स्कूल ग्राउंड में खेले गये उद्घाटन मैच में संत जॉन्स ने सनराइज दलादिली को 2-1 से हराया. स्पोर्टिंग यूनियन ने सनराइज को 2-1 से हराया. वहीं, खेलगांव होटवार में खेले गये पहले मैच झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) ने लिटिल स्टार हुलहुंडू को 1-0 से हराया. वहीं, चुट्टू व एकंबा का मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिया गया. संत जॉन्स स्कूल ग्राउंड में मुख्य अतिथि सीएए के कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रियो भट्टाचार्य व संत जॉन्स स्कूल के प्रिंसिपल फादर विनोद टोप्पो एसजे ने उद्घाटन किया. मौके पर सीएए के महासचिव आसिफ नईम, एचओआर मो फरीद खान, आरके सेनापति, अशोक कुमार, रेंगु लाल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola