प्रखंड के वरिष्ठ नागरिकों को मिली विधिक अधिकार की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड के वरिष्ठ नागरिकों को मिली विधिक अधिकार की जानकारी

डालसा सचिव राकेश रौशन दिशा-निर्देश में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के चिपरा पंचायत के दलादिली गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन

पिस्कानगड़ी.

डालसा सचिव राकेश रौशन दिशा-निर्देश में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के चिपरा पंचायत के दलादिली गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें पीएलवी उमेश कुमार, सतीश कुमार ने लोगों को बताया कि नालसा योजना, 2016 राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा बुजुर्गों के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता देने के लिए शुरू की गयी है. यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के संवेदनशील वर्ग को कानूनी रूप से सशक्त बनाना है. योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके बुनियादी अधिकारों व सरकारी योजनाओं के लाभों के प्रति जागरूक करना, राष्ट्रीय, राज्य, जिला और तालुका स्तर पर बुजुर्गों को बिना किसी वित्तीय बाधा के कानूनी प्रतिनिधित्व प्रदान करना और मुफ्त कानूनी सहायता देना है. कहा कि योजना की मुख्य विशेषताएं विधिक सेवा क्लीनिक तथा देश के ओल्ड एज होम्स और भरण-पोषण न्यायाधिकरणों में विशेष कानूनी क्लीनिक स्थापित करने का प्रावधान करती है. कानूनी प्रक्रियाओं और आवेदनों को पूरा करने के लिए प्रशिक्षित पैरा-लीगल वॉलेंटियर और कॉलेज के छात्र बुजुर्गों की जमीनी स्तर पर सीधे मदद करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola