लापता कन्हैया की खोज जारी, सिल्ली से दो गुलगुलिया हिरासत में
Author Prabhat gopal jha
Updated:
विज्ञापन

ओरमांझी थाना क्षेत्र के शंकर घाट, सिलदिरी निवासी 12 वर्षीय कन्हैया कुमार 60 दिनों से लापता है.
विज्ञापन
रांची. ओरमांझी थाना क्षेत्र के शंकर घाट, सिलदिरी निवासी 12 वर्षीय कन्हैया कुमार 60 दिनों से लापता है. इस मामले में रांची पुलिस की एसआइटी की छापेमारी शनिवार को भी जारी रही, जबकि प्रभात खबर की एसआइटी भी पड़ताल में लगी रही. वहीं कन्हैया मामले में रांची पुलिस की एसआइटी ने सिल्ली के टुटकी गांव से दो गुलगुलिया को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ हो रही है.
एसआइटी लगातार पूछताछ कर रही
उधर, अंश और अंशिका के मामले में गिरफ्तार नभ खेरवार और उसकी पत्नी सोनी कुमारी से एसआइटी लगातार पूछताछ कर रही है. झारखंड सहित सात राज्यों में पुलिस की एसआइटी की कार्रवाई में पूर्व में विभिन्न स्थानों से गायब तीन-चार बच्चों के मिलने की सूचना सामने आयी है. बरामद बच्चे कौन हैं, कहां के रहनेवाले हैं. क्या इनका अपहरण हुआ था, इन सभी बिंदुओं के सत्यापन में एसआइटी जुटी हुई है. एसआइटी को जानकारी मिली है कि कन्हैया की गुमशुदगी में भी उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर गैंग की संलिप्तता है. इस बिंदु पर भी एसआइटी काम कर रही है. पूछताछ के दौरान शरीर में दर्द की शिकायत पर नभ खेरवार को पुलिस इलाज के लिए धुर्वा के एक अस्पताल ले गयी.विभिन्न शहरों में हो रही छापेमारी
रांची पुलिस की एसआइटी सिल्ली थाना अंतर्गत टुटकी, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, पलामू के अलावा बिहार के औरंगाबाद, राजस्थान के जयपुर, मुंबई, बंगाल और दिल्ली में मानव तस्करों की तलाश कर रही है. गुमशुदा बच्चों की भी पड़ताल जारी है. ज्ञात हो कि रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से अगवा भाई-बहन अंश-अंशिका के अपहरण के मामले में नभ खेरवार और सोनी कुमार को रांची एसआइटी ने 14 जनवरी को रामगढ़ के चितरपुर से गिरफ्तार किया था. प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने खुद को उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर गैंग से जुड़े होने की बात पुलिस को बतायी थी. अन्य बच्चों को भी रांची सहित अन्य जगहों से ले जाने की जानकारी पुलिस को दी थी. इसी आधार पर दोनों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










