Ramgarh News: चितरपुर का स्कूलाजियम G20 शिखर सम्मेलन में ग्रामीण शिक्षा शोध पर देगा प्रेजेंटेशन

स्कूलाजियम के निदेशक साजिद हुसैन ने बताया कि जी20 शिखर सम्मेलन का प्लेटफॉर्म हमारे ग्रामीण आधारित शिक्षा शोध को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का बहुत अच्छा अवसर है. झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (JUT ) ने स्कूलाजियम और दूसरे स्टार्टअप को मनोनीत किया था.
Ramgarh News: भारत पहली बार जी 20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है. 2 और 3 मार्च 2023 को झारखंड की राजधानी रांची में जी 20 देशों के डेलिगेट्स आ रहे हैं. इन डेलिगेट्स के सामने राज्य स्तर से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में शोध कर रहे स्टार्टअप को प्रेजेंटेशन के लिए चुना है. इनमें रामगढ़ जिला के चितरपुर स्थित स्कूलाजियम भी शामिल है.
ग्रामीण स्कूली शिक्षा पर शोध कर रहा स्कूलासियम
स्कूलाजियम 8 वर्षों से ग्रामीण स्कूली शिक्षा पर शोध कर रहा है. स्कूलाजियम कम खर्च या बिना खर्च के शिक्षण सामग्री के शोध को प्रदर्शित करेगा. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित शिक्षा आधारित सोच और खोज की प्रवृत्ति को प्रोत्साहन देने के लिए बनी शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM ) जिसमें विज्ञान, गणित एवं नवाचार संबंधित रोमांचक सामग्री शामिल है, का विस्तार से प्रदर्शन किया जायेगा.
शिक्षा शोध को मिलेगा बढ़ावा : साजिद हुसैन
स्कूलाजियम के निदेशक साजिद हुसैन ने बताया कि जी20 शिखर सम्मेलन का प्लेटफॉर्म हमारे ग्रामीण आधारित शिक्षा शोध को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का बहुत अच्छा अवसर है. झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (JUT ) ने स्कूलाजियम और दूसरे स्टार्टअप को मनोनीत किया था. चयन के लिए स्कूलाजियम के डायरेक्टर साजिद हुसैन ने JUT का आभार व्यक्त किया है.
विकसित देशों का समूह है जी20
जी 20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ शामिल हैं. भारत को पहली बार जी20 की अध्यक्षता मिली है. भारत ने 1 दिसंबर 2022 को अध्यक्षता संभाली और उसका कार्यकाल 30 नवंबर 2023 तक है.
Also Read: जी-20 समिट को लेकर आज रांची के इन इलाकों में चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




