ePaper

कोरोना वायरस को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने की उच्चस्तरीय बैठक

Updated at : 16 Mar 2020 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने की उच्चस्तरीय बैठक

High Level Meeting at Chief Ministers office, Hemant Soren to Meet Press soon

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव डीके तिवारी ने मुख्यमंत्री को कोरोना वायरस से जुड़े हालात की जानकारी दी. इससे पहले, झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में सदस्‍यों ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे से सरकार को आगाह कराया.

सूत्रों का कहना है कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर झारखंड में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आदेश जारी हो सकता है. स्कूल-कालेज, बड़े शॉपिंग मॉल और सिनेमा हॉल को तत्काल बंद करने का निर्णय राज्य सरकार ले सकती है. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर इस संबंध में फैसला लेने के लिए कहा था.

मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी भी सरकार से अपील कर चुके हैं कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों को जल्द से जल्द बंद करने का निर्णय सरकार ले. इस मामले में फैसला नहीं लेने के लिए रविवार को भी भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सरकार को आड़े हाथ लिया था.

श्री शाहदेव ने कहा था कि सरकार कोरोना वायरस से लोगों के मरने का इंतजार न करे. उन्होंने कहा था कि समय रहते सरकार इस मामले में उचित फैसला ले, ताकि महामारी बन चुके कोरोना वायरस का प्रकोप झारखंड में न फैले. साथ ही भाजपा नेता ने मास्क और सैनीटाइजर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए भी सरकार की आलोचना की थी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola