राज्य सरकार जाति, धर्म व भाषा के आधार पर नहीं बांटती हैं योजनाएं : शिल्पी नेहा तिर्की

Published by :MUNNA KUMAR SINGH
Published at :19 Apr 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य सरकार जाति, धर्म व भाषा के आधार पर नहीं बांटती हैं योजनाएं : शिल्पी नेहा तिर्की

बेड़ो व इटकी प्रखंड कार्यालय में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने लाभुकों के बीच योजनाओं का वितरण किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेड़ो/इटकी़

बेड़ो व इटकी प्रखंड कार्यालय में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने लाभुकों के बीच योजनाओं का वितरण किया. उन्होंने कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार योजनाओं को जाति, धर्म व भाषा के आधार पर नहीं बांटती है. राज्य के जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ देने और उनके आंसू पोंछने का काम करती है. सरकार का लक्ष्य गांव घर के लोगों को मजबूत बनाना है. प्राकृतिक आपदा की मार झेल चुके लोग, सड़क दुर्घटना में अपनों को खोनेवालों के परिवार को योजनाओं का लाभ देकर उन्हें मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है. श्रीमती तिर्की ने कहा कि राज्य की जनता योजनाओं की जानकारी ले और उसका लाभ ले. ग्रामीण बिचौलियों के चक्कर में नहीं फंसें. विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, बुजुर्गों को पेंशन, महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ दे रही है. बेड़ो में प्राकृतिक आपदा की मार झेलने वाले 170 लोगों को सरकारी मुआवजा दिया गया. वहीं 36 महिलाओं को सिलाई मशीन, पांच लोगों को सड़क दुर्घटना मुआवजा, तीन लोगों को पशु क्षति राशि सहित दूसरी योजनाओं का लाभ दिया गया. वहीं इटकी प्रखंड कार्यालय परिसर में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 20 महिलाओं को सिलाई मशीन, पांच लाभुकों को किसान समृद्धि योजना के तहत सौर ऊर्जा चालित पंप, 18 लाभुकों को मकान क्षति का मुआवजा सहित सड़क दुर्घटना, पानी में डूबने से मौत, वज्रपात से मौत पर मुआवजा राशि का वितरण किया. मौके पर दोनों प्रखंड के बीडीओ प्रवीण कुमार, सीओ अनीस, जिप सदस्य बेरूनिका कच्छप, प्रमुख विनीता कच्छप, जेएसएलपीएस के बीपीएम नितेश कुमार, उप प्रमुख मुद्दसिर, रमेश महली, राजन किस्पोट्टा, भानू सिंह, नवल सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MUNNA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By MUNNA KUMAR SINGH

MUNNA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola