झारखंड में सरकारी नौकरी घोटाला! 2.07 लाख नौकरी हो गई खत्म, हेमंत सोरेन सरकार पर बाबूलाल मरांडी का गंभीर आरोप

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर बोला बड़ा हमला.
Sarkari Naukri Scam in Jharkhand: झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन सरकार में सरकारी नौकरी घोटाला हुआ है. जानें क्या है पूरा मामला.
Sarkari Naukri Scam in Jharkhand: झारखंड सरकार पर सरकारी नौकरी घोटाला का आरोप लगा है. यह आरोप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि घोटालों और भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात हेमंत सोरेन सरकार ने बेरोजगारों को नया तोहफा दिया है. मरांडी ने कहा है कि नौकरी का वादा करते-करते इस सरकार ने सरकारी नौकरी के पद ही खत्म कर दिए. यह झारखंड सरकार का नया घोटाला है. सरकारी रिक्त पद घोटाला. बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर भी इस संबंध में एक पोस्ट किया है. पोस्ट के अंत में लिखा है- @HemantSorenJMM जी, दीमक की तरह झारखंड के युवाओं का भविष्य खोखला मत करिए.
‘2 साल में 4.66 लाख से घटकर 1.59 लाख रह गई सरकारी नौकरी’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पिछले 2 सालों में रिक्त पदों की संख्या 4.66 लाख से घटकर 1.59 लाख रह गई है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने कोई परीक्षा नहीं कराया. कोई भर्ती नहीं हुई. सरकार युवाओं के 2 लाख 7 हजार नौकरी खा गई.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड में 2 लाख से अधिक रिक्त पद गायब – बाबूलाल मरांडी
भाजपा नेता ने कहा हेमंत सोरेन बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के प्रति कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिना नियुक्ति के ही 2 लाख से अधिक रिक्त पद गायब हो गए. उन्होंने कहा कि इस अनूठे घोटाला का जवाब न तो हेमंत जी के पास है, न अधिकारियों के पास.
इसे भी पढ़ें
नाबालिग के यौन शोषण केस में मोहम्मदगंज के स्टेशन मास्टर समेत 2 रेलकर्मी गिरफ्तार
रांची में स्कूल वैन और स्कॉर्पियो की टक्कर में मारुति वैन के परखच्चे उड़े, ड्राइवर गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




