ePaper

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी, JSSC करेगा लेखा सहायक की नियुक्ति

Updated at : 28 Dec 2024 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
JSSC Office

JSSC Office

Sarkari Naukri: जेएसएससी द्वारा जल्द ही लेखा सहायक की नियुक्ति की जाएगी. ये बहाली कुल 384 पदों पर होगी. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड वित्त अवर लेखा सेवा भर्ती नियमावली को मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन

रांची : अगर आप झारखंड की सरकारी नौकरियों की तैयारी में लगे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल जेएसएससी द्वारा जल्द ही लेखा सहायक के पदों पर भर्ती की जाएगी. इनकी नियुक्ति वित्त विभाग में होगी. कुल 384 पदों पर अभ्यर्थियों की बहाली होगी. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड वित्त अवर लेखा सेवा भर्ती, प्रोन्नति व अन्य सेवा शर्त नियमावली को मंजूरी दे दी है.

वित्त विभाग ने प्रकाशित किया गजट

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने इसका गजट प्रकाशन भी कर दिया है. इसके अनुसार, वित्त विभाग में वरीय लेखा सहायक तथा लेखा अधीक्षक के पद प्रोन्नति से भरे जायेंगे. वरीय लेखा सहायक का कार्य बल 217 व लेखा अधीक्षक का कार्य बल 70 होगा. नियुक्ति के बाद तीन माह का संस्थागत प्रशिक्षण, छह माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण और एक माह का अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य होगा. प्रोन्नति के लिए विभागीय समिति का गठन होगा.

सरकारी नौकरी से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

क्या है न्यूनतम योग्यता

लेखा सहायक के पदों पर नियुक्ति के लिए न्यूनतम योग्यता इंटर पास रखी गयी है. इसके अलावा कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक है. साथ ही साथ अभ्यर्थियों को हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग आना अनिवार्य है. हिंदी में टाइपिंग की स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट वहीं अंग्रेजी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट आवश्यक है. नियुक्ति के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष होगी. उम्र सीमा की गणना अधियाचना वर्ष की पहली अगस्त होगी.

Also Read: पलामू की बेटी को दिल्ली में मिला बड़ा सम्मान, बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट ऑफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola