ranchi news : गरीबों और जरूरतमंदों के लिए जीवन समर्पित करें : आर्चबिशप

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Nov 2024 12:32 AM

विज्ञापन

रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप विंसेंट आइंद के सम्मुख संत अन्ना धर्मसंघ, रांची प्रोविंस की सात धर्मबहनों ने आजीवन व्रत धारण किया.

विज्ञापन

रांची. रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप विंसेंट आइंद के सम्मुख संत अन्ना धर्मसंघ, रांची प्रोविंस की सात धर्मबहनों ने पुरुलिया रोड स्थित उनके मदर हाउस में आजीवन व्रत धारण किया. संत अन्ना धर्मसंघ रांची प्रोविंस की धर्मबहनों के लिए विशेष अवसर रहा, क्योंकि उनके धर्मसंघ से सात धर्मबहनों सिस्टर अंजना प्रीति खलखो, सिस्टर निशी बारला, सिस्टर किरण सांगा, सिस्टर प्रीति किस्पोट्टा, सिस्टर कुसुम एक्का, सिस्टर तारा लकड़ा और सिस्टर संध्या लकड़ा ने आजीवन व्रत धारण किया. आजीवन व्रत धारण करने का अर्थ है धर्मसंघ के अधिकारियों के अधीन रहकर प्रभु और लोगों की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित करना. निर्धनता, आज्ञापालन जैसे महान गुणों के साथ जीवन व्यतीत करना. यह व्रत धारण समारोह पवित्र मिस्सा बलिदान के साथ आरंभ हुआ, जिसकी अगुवाई आर्चबिशप विंसेंट आइंद ने की. संत अन्ना धर्मसंघ की मदर जेनरल मेरी ग्रेस तोपनो ने सबका स्वागत किया.

इच्छा शक्ति को विकसित करना है

महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने कहा कि हमें अपने जीवन के उद्देश्यों को तलाश करने की इच्छा शक्ति को विकसित करना है. प्रभु पर भरोसा रखते हुए अपने जीवन को गरीबों, दलितों और जरूरतमंदों के लिए समर्पित करें. मिस्सा के अंत में महाधर्माध्यक्ष, पुरोहितों और उपस्थित सभी लोगों ने व्रत धारण करनेवाली धर्मबहनों को शुभकामनाएं दीं. आर्चबिशप विंसेंट आइंद ने आजीवन व्रत धारण करनेवाली धर्मबहनों के माता-पिता को धन्यवाद किया. इस व्रत समारोह में फादर जॉर्ज मिंज, फादर जॉर्ज लकड़ा, फादर निकोलस, फादर फिलमोन लकड़ा, फादर नीलम तिडू, सेक्रेटरी फादर असीम मिंज, संत अन्ना धर्मसंघ की धर्मबहनें और व्रत धारण करनेवालीं धर्मबहनों के माता-पिता व रिश्तेदार शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola