Sports : सैफ गेम्स को लेकर तैयारी शुरू, आज रांची पहुंचेगी भूटान की टीम
Updated at : 18 Apr 2025 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

गेम्स में सात देशों के कुल 300 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.
विज्ञापन
रांची.
तीन से पांच मई तक होनेवाले चौथे सैफ (साउथ एशियन फेडरेशन) गेम्स को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. इन गेम्स में सात देशों के कुल 300 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. खिलाड़ियों के अलावा लगभग 50 ऑफिशियल्स भी होंगे. इसमें भाग लेनेवाले देश में भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, मालदीव, श्रीलंका व बर्मा हैं. इन देशों के सीनियर एथलीट गेम्स हिस्सा ले रहे हैं. टीमों का आना शुरू हो गया है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को भूटान की टीम रांची पहुंच जायेगी. भूटान की टीम में कुल आठ सदस्य हैं. इनमें सात खिलाड़ी हैं और एक कोच है. टीम मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में अभ्यास करेगी. बताया गया कि भूटान की टीम को होटल गंगा आश्रम में ठहराया जायेगा. सैफ गेम्स को लेकर स्टेडियम में 50 गुना 4 मीटर का वॉर्मअप ट्रैक लगभग तैयार हो चुका है. स्टेडियम में नये एलइडी लाइट्स भी लगाने की प्रक्रिया शुरू है.होटलों में ठहराये जायेंगे खिलाड़ी
सैफ गेम्स में भाग लेनेवाले एथलीटों को राजधानी के विभिन्न होटलों में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए रांची के ज्यादातर होटलों में कमरों की बुकिंग की जायेगी. फिलहाल, होटल की बुकिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है.गेम्स को लेकर खेलमंत्री लगातार कर रहे समीक्षा
राज्य के खेलमंत्री सुदिव्य कुमार ने पिछले दिनों सैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश भी दिया कि आयोजन से पहले स्टेडियम की सभी आधारभूत संरचनाओं एवं सुविधाओं को सुदृढ़ करने को कहा है. सैफ गेम्स को लेकर खेलमंत्री लगातार समीक्षा कर रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




