अमर है सन् 57 की क्रांति के नायक शहीद पांडेय गणपत राय का बलिदान

Sacrifice of Martyr Pandey Ganpat Rai: पांडेय गणपत राय झारखंड के उन वीर सपूतों में एक हैं, जिन्होंने सन् 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे.
डॉ राजेश कुमार लाल
Sacrifice of Martyr Pandey Ganpat Rai| रांची के शहीद चौक स्थित शहीद स्थल की ओर नजर जाती है, तो पांडेय गणपत राय का नाम याद आ ही जाता है. इसी स्थान पर 21 अप्रैल 1858 दिन रविवार को अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें एक कदम्ब के पेड़ पर लटकाकर फांसी दे दी थी. पांडेय गणपत राय का जन्म 17 जनवरी 1809 को लोहरदगा जिले में स्थित भंडरा प्रखंड के भौरों गांव में एक कायस्थ जमींदार परिवार में हुआ था. उनका पारिवारिक नाम पांडेय था. इनके पिता रामकिशुन राय और माता सुमित्र देवी थीं. पांडेय गणपत राय की पत्नी का नाम सुगंध कुंवर था. इनके चाचा सदाशिव राय, नागवंशी राजा जगन्नाथ शाहदेव के दीवान थे. चाचा की मृत्यु के बाद गणपत राय के सामर्थ्य को देखकर उन्हें दीवान नियुक्त किया गया था. पांडेय गणपत राय दीवान बनने के पहले से ही पालकोट में अपने चाचा के साथ रहा करते थे, जहां उन्हें दरवारी पंडितों एवं मौलवियों से हिंदी एवं अरबी की शिक्षा मिली थी. उन्हें घुड़सवारी बहुत पसंद थी. तीर, भाला, तलवार एवं बंदूक चलाने में पारंगत थे. सरल स्वभाव एवं अपने गुणों के कारण राजा एवं प्रजा के बीच बहुत लोकप्रिय थे.
छोटानागपुर राज्य के दीवान थे पांडेय गणपत राय
चाचा की मृत्यु के बाद पांडेय गणपत राय छोटानागपुर राज्य का दीवान बने. छोटानागपुर राज्य का मुख्यालय पालकोट (गुमला) में था. उन्होंने अपनी दीवानी एवं जमींदारी का मुख्यालय पतिया ग्राम में बनाया था. पतिया ग्राम पालकोट थाना के अंतर्गत आता था. दीवान बनने के बाद उनकी ख्याति और अधिक बढ़ गयी थी. इसके कारण उनके दोस्तों एवं दुश्मनों दोनों में बढ़ोतरी हुई थी. अंग्रेजों की दलाली करने वाले बहुत से जमींदार उनकी देशभक्ति को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे. इसीलिए अंग्रेजों के पिन जमींदार उन्हें समाप्त करने की योजनाएं बनाने लगे थे.
दीवान और जमींदार के रूप में लोकप्रिय थे पांडेय गणपत राय
पांडेय गणपत राय दीवान एवं जमींदार के रूप में बहुत लोकप्रिय थे. आदिवासी एवं गैर आदिवासी समाज में जनप्रिय थे. वह अस्त-व्यस्त रहना बिल्कुल पसंद नहीं करते थे. छोटी-छोटी बातों का बहुत ध्यान रखते थे साथ ही अपने परिवार का भी पूरा ध्यान रखते थे.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
बारात में गए थे पांडेय गणपत राय, लौटे तो साथ में थी उनकी दुल्हन
जब पांडेय गणपत राय 15 वर्ष के थे, तभी एक अजीब घटना घटी. एक दिन वे अपने चाचा के साथ एक बाराती बनकर पलामू जिले के करार गांव गये थे, वहां पर सरातियों एवं बारातियों के बीच शास्त्रार्थ होने लगा. बारातियों ने उन्हें आगे बढ़ाकर इसमें भाग लेने को कहा. बालक गणपत राय ने सभी सरातियों के छक्के छुड़ा दिये. बालक के तर्क एवं हाजिरजवाबी से लोग इतने प्रभावित हुए कि उनकी शादी का प्रस्ताव मिल गया. चाचा ने इसे स्वीकार कर लिया. इसी मंडप में बालक गणपत राय की शादी परिवार की एक दूसरी लड़की से कर दिया गया. बालक गणपत राय गये तो थे एक बाराती बनकर, लेकिन जब लौटे, तो उनके साथ दुल्हन भी थी.
30 जुलाई 1857 को हजारीबाग में पैदल सेना ने किया विद्रोह
10 मई 1857 को स्वतंत्रता संग्राम की पहली गोली चली, तो इसका धुआं बवंडर बनकर पूरे भारत में फैल गया. इसी बीच 30 जुलाई 1857 को आठवीं पैदल सेना ने हजारीबाग में विद्रोह कर दिया. इसी समय विद्रोहियों ने एक संयुक्त सेना का गठन किया, जिसे मुक्ति वाहिनी सेना कहा गया. विद्रोहियों ने पांडेय गणपत राय को अपना सेनापति चुन लिया. एक अगस्त को डोरंडा छावनी में सेना ने विद्रोह कर दिया और दो अगस्त को पूरा रांची विद्रोहियों के अधिकार में आ गया. विद्रोहियों ने योजनाबद्ध रूप से रांची कचहरी, रांची थाना एवं रांची जेल पर धावा बोल कर कचहरी एवं थाना को लूट लिया एवं जेल के बंदियों को रिहा करा लिया. ऐसा कहा जाता है कि लगभग एक महीने तक रांची अंग्रेजी हुकूमत से स्वतंत्र था.
रांची की ताजा खबरें यहां पढ़ें
देशद्रोही मित्र ने किया दगा और गणपात राय हो गये गिरफ्तार
पांडेय गणपत राय एक दिन लोहरदगा की ओर जा रहे थे. रात हो जाने के कारण वे राह भटक गये. इसी रास्ते में उनके दोस्त का गांव पड़ता था, जहां रात भर रहकर सुबह लोहरदगा जाना चाहते थे. उनके जमींदार दोस्त ने आदर-सत्कार किया, लेकिन देशद्रोही मित्र ने इसकी सूचना अंग्रेजों को दे दी. अंग्रेजी सेना ने उन्हें यहीं से गिरफ्तार कर लिया. उन्हें रांची लाया गया तथा नियम विरुद्ध उनका मामला अदालत में न ले जाकर थाने में ही अदालत लगाकर कमिश्नर डाल्टन ने उन्हें फांसी की सजा सुना दी.
रांची में कदम्ब के पेड़ पर दे दी गई थी फांसी
21 अप्रैल 1858 को रांची में आनन-फानन में पांडेय गणपत राय को एक कदम्ब के पेड़ पर लटकाकर फांसी दे दी गयी. इसकी सूचना उनके परिवार के लोगों को भी नहीं दी गयी. इस तरह मातृभूमि के लिए लड़ने वाला एक वीर शहीद हो गया, लेकिन उनकी गाथा हमेशा के लिए अमर हो गयी. (लेखक रांची विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक हैं.)
इसे भी पढ़ें
Smart Meter: झारखंड के सभी घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, जानें क्या होंगे इसके फायदे
पटना की स्पेशल कोर्ट में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, नक्सली उदय के बारे में हुआ बड़ा खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




