Political News : 25 को बूथों पर सदस्यता अभियान चलायें : बाबूलाल

प्रदेश भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को रांची महानगर व ग्रामीण में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल हुए.
रांची (वरीय संवाददाता). प्रदेश भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को रांची महानगर व ग्रामीण में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल हुए. रांची ग्रामीण में कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि 22 दिसंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है. इसके तहत ज्यादा से ज्यादा नये लोगों को जोड़ा जाये. 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बूथों पर विशेष अभियान चला कर कम से कम 100 सदस्य बनाये जायें. 18-19 दिसंबर को राज्य के सभी सांगठनिक मंडलों में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. भाजपा जन-जन से जुड़ी पार्टी : कार्यशाला में प्रदेश व जिला के पदाधिकारी मौजूद थे. भाजपा महानगर में कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा जन-जन से जुड़ी पार्टी है. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीति और सिद्धांतों की जानकारी देते हुए युवाओं व महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाये. महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास चाहती है और यह तभी संभव है, जब अधिक से अधिक लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ें. कार्यशाला बैठक में मनोज सिंह, सत्यनारायण सिंह, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, विनय कुमार सिंह, अनिता वर्मा, रोमित नारायण सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










