Sports : आरएसए किड्स टाइटंस ने जीता खिताब
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
आरएसए प्रीमियर लीग के फाइनल में सुपरजायंट्स को हराया
विज्ञापन
आरएसए प्रीमियर लीग के फाइनल में सुपरजायंट्स को हराया
खेल संवाददाता, रांची
आरएसए किड्स टाइटंस ने अंडर-11 आरएसए प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया. बुधवार को खेले गये फाइनल में टाइटंस ने सुपरजायंट्स को चार विकेट से हराया. सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 132 रन पर आउट हो गयी. सुपरजायंट्स के लिए पीयूष ने 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. इमरान ने 28 रन बनाये. टाइटंस के तल्हा फैज ने चार व अयांश ने दो विकेट लिये. जवाब में टाइटंस ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. अयांश ने 34 व कुमार वैभव ने 23 रन बनाये. इमरान ने दो व रयांश ने एक विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार तल्हा फैज को दिया गया. अयांश तिवारी को बेस्ट बैटर, इमरान को बेस्ट बॉलर, निशात अफ्जा को बेस्ट फील्डर, जबकि मो वाली हसन, जयेश, वीर बजरंगी व नमीष को राइजिंग प्लेयर का पुरस्कार दिया गया. एनआइएस कोच अनिसुर रहमान, मो वसीम हसन, महबूब, विमल और रजनीश ने दोनों टीमों को पुरस्कृत किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










