तालाब में बदली राजधानी की सड़कें, प्री मानसून बारिश ने खोली नगर निगम की तैयारी की पोल

Author Rupali das
Updated:
विज्ञापन

Pre Monsoon Rain Alert

Pre Monsoon Rain: राजधानी रांची में प्री मानसून बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी. केवल कुछ घंटे की झमाझम बारिश में रांची सड़कें तालाब में बदल गयी. नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल गया. यह हालत नगर निगम की व्यवस्था पर कई सवाल उठा रहे हैं.

विज्ञापन

Pre Monsoon Rain: मानसून आगमन से पहले ही राजधानी रांची के कई इलाके जलमग्न दिख रहे हैं. प्री मानसून बारिश में ही रांची का हाल बेहाल दिख रहा है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को रांची में दोपहर दो बजे के बाद झमाझम बारिश हुई. इससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली. लेकिन, बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव (Ranchi Waterlogging) की समस्या सामने आ गयी. इसने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई इलाकों में हुआ जलजमाव

Ranchi’s road after rain

बताया गया कि प्री मानसून बारिश के बाद राजधानी के कई प्रमुख सड़कों, गलियों और मोहल्लों में पानी भर गया. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई. बारिश के दौरान कई इलाकों में थंडरिंग होती रही. डॉ जाकिर हुसैन पार्क, जयपाल सिंह स्टेडियम, हलघर प्रेस गली (कचहरी रोड), करमटोली चौक, हिंदपोंदी, पीपी कंपाउंड, स्टेशन रोड, रिम्स समेत अन्य कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति देखी गयी. वहीं, कई इलाकों में नालियों का पानी उफान मारते हुए सड़कों पर बहने लगा, जिससे सड़कें तालाब में तब्दील हो गयी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बड़ा तालाब के पास हादसा

इधर, रांची के बड़ा तालाब के पास भारी बारिश के कारण सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गयी. इस कारण बाइक सवारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिर गया और उसकी बाइक नाले में जा गिरी. स्थानीय लोगों की मदद से बाइक को बाहर निकाला गया. इसी तरह डॉ जाकिर हुसैन पार्क के पास भी लोग सड़क पर फिसलकर गिरते देखे गये.

कचहरी रोड में भी जलजमाव

कचहरी रोड में भी बारिश के बाद जलजमाव से लोग परेशान दिखे. यहां स्थित हलघर प्रेस गली भी पानी में डूब गयी, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को परेशानी हुई. बारिश की तीव्रता ऐसी रही कि कुछ ही मिनटों में नालियों का पानी ओवरफ्लो कर सड़क पर फैल गया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड की वह खास जगह, जहां बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी थी अंतिम लड़ाई

नगर निगम की लचर व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

हर साल नगर निगम की ओर से नालियों की सफाई और जल निकासी के दावों के बावजूद मानसून की एक फुहार में ही शहर की पोल खुल जाती है. सोमवार की बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की तैयारी पर सवाल खड़े कर दिये हैं.

इसे भी पढ़ें

एक्शन में रिम्स निदेशक, रेडियोलॉजी जांच के लिए नयी मशीनें लगाने का निर्देश, जानिये क्यों हुए नाराज

महास्नान के बाद एकांतवास में चले जायेंगे जगन्नाथ स्वामी, 15 दिनों तक नहीं होंगे महाप्रभु के दर्शन

झारखंड के इन 6 पवित्र स्थलों का है ‘धरती आबा’ से गहरा नाता

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola